Thursday, February 12, 2026
Google search engine
Homeउत्तराखंडटिहरी गढ़वाल पुलिस का सघन अभियान: होटल में अवैध शराब परोसने पर...

टिहरी गढ़वाल पुलिस का सघन अभियान: होटल में अवैध शराब परोसने पर मैनेजर गिरफ्तार

आप को बता दे

मुनि की रेती में तपोवन क्षेत्र में अवैध रूप से शराब पिलाने वाले होटल संचालक पर मुकदमा दर्ज, 01अभियुक्त गिरफ्तार

 आयुष अग्रवाल,वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद टिहरी गढ़वाल द्वारा जनपद में संदिग्घ व्यक्तियों, शराब की तस्करी करने वाले, अवैध रूप से शराब पिलाने वाले रेस्टोरेंट/ढाबा मालिकों व कैम्प संचालकों के विरुद्ध अभियान चलाए जाने के निर्देश निर्गत किए गए हैं। उक्त अभियान के अंतर्गत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक  के आदेशानुसार,अपर पुलिस अधीक्षक व क्षेत्राधिकारी ,नरेन्द्र नगर के निर्देशन में प्रभारी निरीक्षक मुनि की रेती द्वारा तपोवन क्षेत्र में दिनांक 28.09.24 को रात्रि में सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। उक्त अभियान में प्रभारी निरीक्षक, मुनि की रेती के नेतृत्व में थाना मुनि की रेती पुलिस द्वारा तपोवन क्षेत्र में होटल/रेस्टोरेंट को चेक किया गया। तपोवन क्षेत्र में होटलों में लगातार शराब पिलाने की शिकायतों के क्रम में होटल imrama में पाया गया कि होटल संचालक द्वारा होटल में शराब को अपने ग्राहकों को परोसा जा रहा था। होटल में होटल मैनेजर प्रियव्रत तोमर पुत्र  जयवीर निवासी शालीमार गार्डन, थाना कंकरखेड़ा हाल होटल संचालक इमरामा, बालक नाथ रोड तपोवन मुनि की रेती, टिहरी गढ़वाल (उम्र 24 वर्ष) द्वारा होटल इमराना में अवैध रूप से शराब पिलाई जा रही थी व परोसी जा रही थी। उक्त व्यक्ति से पूछताछ करने पर शराब पिलाने का लाइसेंस न होने के कारण अभियुक्त के विरुद्ध मु0अ0 सं0:-116/2024धारा60/68आबकारी अधिनियम पंजीकृत किया गया। उक्त चेकिंग अभियान आगे भी जारी रहेगा। सभी होटल/रेस्टोरेंट व ढाबा संचालकों से अपील की गई है कि बिना लाइसेंस के अवैध रूप से शराब न परोसी जाए।

पंजीकृत अभियोग
मु0अ0 सं0:-116/ 2024धारा 60/68 आबकारी अधिनियम।

नाम पता अभियुक्त
प्रियव्रत तोमर पुत्र श्री जयवीर निवासी शालीमार गार्डन, थाना कंकरखेड़ा हाल होटल संचालक होटल इमरामा, बालक नाथ रोड तपोवन मुनि की रेती, टिहरी गढ़वाल (उम्र 24 वर्ष)

पुलिस टीम का विवरण-:

1- प्रभारी निरीक्षक रितेश साह, थाना मुनि की रेती।
2- व0उप0नि0 योगेश चंद्र पांडेय
3- उ0नि0श्री प्रदीप रावत चौकी प्रभारी तपोवन।
4- का0 अरविंद

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments