आप को बता दे
आम-जनमानस की सूचना पर शराब तस्करी कर रहे 02 नेपाली हुए गिरफ्तार
तलाशी के दौरान इनके कब्जे से बरामद हुई 26 बोतल शराब
दिनांक 29.09.2024 को कोतवाली सोनप्रयाग पुलिस द्वारा स्थानीय लोगों की सूचना पर चेकिंग के दौरान 26 बोतल अवैध अंग्रेजी शराब सहित 02 अभियुक्तों क्रमशः सुमन शाही पुत्र कला बहादुर शाही निवासी वाडा नंबर 3 जिला कालीकोट नेपाल हाल सोनप्रयाग व भारत शाही पुत्र धन बहादुरशाही निवासी वार्ड नंबर 3 कालीकोट नेपाल हाल सोनप्रयाग को गिरफ्तार किया गया है। इनके विरुद्ध कोतवाली सोनप्रयाग पर मुoअ०सं० 46/24 धारा 60 आबकारी अधिनियम पंजीकृत कर आवश्यक कार्यवाही की जा रही है।



