Friday, February 13, 2026
Google search engine
Homeउत्तराखंडपिथौरागढ़ पुलिस का बड़ा एक्शन: 164 ग्राम चरस के साथ दो तस्कर...

पिथौरागढ़ पुलिस का बड़ा एक्शन: 164 ग्राम चरस के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, तस्करी में इस्तेमाल कार भी सीज

आप को बता दे

नशा तस्करों पर पिथौरागढ़ पुलिस का कड़ा प्रहार

चरस तस्करी में लिप्त दो युवकों को कोतवाली पिथौरागढ़ पुलिस ने धर दबोचा

अभियुक्तों के कब्जे से कुल 164 ग्राम चरस हुई बरामद, तस्करी में प्रयुक्त कार भी की सीज।

वर्ष 2025 तक उत्तराखण्ड प्रदेश को नशामुक्त (ड्रग फ्री) बनाये जाने हेतु चलाये जा रहे “ड्रग फ्री देवभूमि” अभियान को सार्थक करने के प्रयास में जुटी है पिथौरागढ़ पुलिस ।
लगातार बढ़ रही नशे की प्रवृति पर अंकुश लगाने हेतु एस0पी0 पिथौरागढ़, श्रीमती रेखा यादव ने जनपद पुलिस को जनपदीय सीमाओं एवं भारत- नेपाल अन्तर्राष्ट्रीय सीमा व समस्त थाना क्षेत्रों पर सघन चैकिंग अभियान चलाते हुए नशा तस्करों के विरुद्ध सख्त कार्यवाही करने के निर्देश दिये गये हैं।

👉 घटना का संक्षिप्त विवरण- पुलिस उपाधीक्षक पिथौरागढ़ के पर्यवेक्षण में विगत दिवस थानाध्यक्ष जाजरदेवल श्री प्रकाश पाण्डे के नेतृत्व में चौकी प्रभारी वड्डा श्री शंकर सिंह व उनकी टीम द्वारा पण्डा क्षेत्र में अराजक तत्वों पर नकेल कसने के लिये चैकिंग अभियान चलाया गया था । इस दौरान पण्डा बाईपास पर चैकिंग के दौरान देखा कि मानस एकेडमी स्कूल की तरफ से आ रही एक कार यूके05 टीए 3710 को रोककर चैक किया । जिसमें दो व्यक्ति कमल राम व गोविन्द टम्टा बैठे थे जो पुलिस को देखकर घबराने लगे । शक होने पर कार की तलाशी ली तो कार से 164 ग्राम चरस बरामद हुई । अभियुक्तों से बरामद चरस के बारे में पूछताछ कर चरस तस्करी में लिप्त अन्य लोगों के बारे में जानकारी ली जा रही है ।

👉 विधिक कार्यवाही- पुलिस टीम द्वारा दोनों अभियुक्तों क्रमशः कमल राम व गोविन्द टम्टा को गिरफ्तार कर उनके विरुद्ध थाना जाजरदेवल में धारा- 8/20/60 एन0डी0पी0एस0 एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया। तस्करी में प्रयुक्त कार को भी सीज किया गया । अभियुक्तों को माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है ।

गिरफ्तार अभियुक्त-
1-कमल राम पुत्र बलवन्त राम निवासी ग्राम मलोन थाना नाचनी जिला पिथौरागढ़ उम्र 26 वर्ष ।
2-गोविन्द टम्टा पुत्र दिनेश टम्टा निवासी उपरोक्त उम्र 25 वर्ष ।

बरामद माल- 164 ग्राम अवैध चरस ।
बरामद चरस की अन्तर्राष्ट्रीय बाजार में कीमत:- लगभग 33000/- रु0 ।

पुलिस टीम:-
उ0नि0 शंकर सिंह (चौकी प्रभारी वड्डा), अपर उ0नि0 कुबेर सिंह, हे0 का0 गोविन्द वर्मा, हे0 का0 दीपक टम्टा, का0 सुरेन्द्र रौतेला ।

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments