आप को बता दे
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का बयान:
“भरोसा दिल से – भाजपा फिर से”
गुरुग्राम (हरियाणा) में भाजपा प्रत्याशी श्री मुकेश शर्मा जी के पक्ष में आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भारतीय जनता पार्टी को भारी मतों से विजयी बनाने की अपील की। उन्होंने कहा, “हरियाणा की जनता से मिले अभूतपूर्व समर्थन, प्रेम एवं स्नेह को देख कर भाजपा की प्रचंड जीत के प्रति आश्वस्त हूं।”

मुख्यमंत्री धामी ने पिछले 10 वर्षों में भाजपा की डबल इंजन सरकार द्वारा किए गए विकास कार्यों की सराहना की। उन्होंने कहा, “भाजपा ने ‘हरियाणा एक – हरियाणवी एक’ के भाव के साथ समस्त प्रदेश का विकास किया है। एक दशक में हुए अभूतपूर्व विकास कार्यों पर देवतुल्य जनता विश्वासरूपी मुहर लगा कर एक बार फिर कमल खिलाने के लिए तैयार है।”

मुख्यमंत्री धामी ने हरियाणा की जनता से भाजपा को भारी मतों से विजयी बनाने की अपील की और विश्वास जताया कि भाजपा की सरकार प्रदेश को नई ऊंचाइयों पर ले जाएगी।




