Wednesday, February 11, 2026
Google search engine
Homeउत्तराखंड नाबालिग अपहर्ता को 24 घंटे के अंदर चंबा पुलिस ने किया बरामद,...

 नाबालिग अपहर्ता को 24 घंटे के अंदर चंबा पुलिस ने किया बरामद, अभियुक्त गिरफ्तार।

आप को बता दे

दिनांक 23-09-2024 को थाना छाम क्षेत्रांतर्गत पड़ने वाले गांव के एक व्यक्ति द्वारा अपने नाबालिक लड़की काल्पनिक नाम रोशनी को चंबा बाजार से अज्ञात व्यक्ति द्वारा बहला फुसलाकर ले जाने के संबंध में लिखित तहरीर दी गई जिसके आधार पर थाना चंबा पर तत्काल मु0 अ0 स0 38/24 धारा 137(2)में पंजीकृत किया गया। अभियोग की विवेचना si अनिल भट्ट के सुपुर्द की गई।नाबालिग लड़की के तत्काल बरामदगी हेतु श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय के आदेशानुसार अपर पुलिस अधीक्षक एवं क्षेत्राधिकारी चम्बा के निर्देशन में थानाध्यक्ष चम्बा के कुशल नेतृत्व में गठित पुलिस टीम द्वारा सुरागरसी पता रसी एवम अपहर्ता के मोबाइल सीडीआर के आधार पर आज सुबह नाबालिग लड़की रोशनी को अभियुक्त गौरब चमोली पुत्र ललिता प्रसाद चमोली निवासी ग्राम सेमलता थाना चंबा टिहरी गढ़वाल के साथ से बरामद किया गया एवम नाबालिग लड़की के बयानों के आधार पर पॉक्सो अधिनियम में धारा की बड़ोत्तरी करते हुए अभियुक्त गौरव उपरोक्त को गिरफ्तार किया गया , जिसे बाद मेडिकल के मा0 न्यायालय में पेश किया जा रहा है।
नवनियुक्त एसएसपी महोदय श्री आयुष अग्रवाल द्वारा पुलिस को अभियुक्त के विरुद्ध मजबूत साक्ष्य जुटाकर समय से आरोप पत्र प्रेषित करने तथा माननीय न्यायालय में ठोस पैरवी किये जाने के सख्त निर्देश दिये गये है. जिससे अभियुक्त को अधिकतम सजा दिलवाई जा सके, और ऐसे अपराध करने वाले के विरुद्ध समाज में एक मैसेज जा सके ।

नाम पता अभियुक्त
▶ गौरव चमोली पुत्र श्री लालिता प्रसाद उम्र 22 वर्ष नि ग्राम सेमलता रानीचोरी थाना चंबा जनपद टिहरी गढ़वाल।

पुलिस टीम:-
1-लखपत सिंह बुटोला, थानाध्यक्ष चम्बा ।
2- उ०नि० अनिल भट्ट,
3- उ०नि० रीना नेगी
4- का० सतीश
5- म.का. आशा थाना चंबा टिहरी गढ़वाल।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments