आप को बता दे
उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत ने मोहन पुरी में बूथ संख्या 340-341 पर सदस्यता अभियान चलाया। इस दौरान उन्होंने दोनों बूथों के कार्यकर्ताओं की बैठक ली और सदस्य बनाने की संख्या के बारे में जानकारी ली।

त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा कि हमें सभी वर्गों के सदस्य बनाने हैं, खासकर महिलाओं और युवाओं को अधिक सदस्यता दिलाने पर जोर देना है। उन्होंने यह भी कहा कि सदस्यता अभियान को ढोल-नगाड़ों के साथ करना चाहिए क्योंकि हम इसे संगठन पर्व के रूप में माना रहे हैं। “हमारा लक्ष्य है कि हम देश में भाजपा की मजबूती को बढ़ाएं और इसके लिए हमें सभी वर्गों का समर्थन चाहिए। हमारा सदस्यता अभियान इसी दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।”

उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने भारी बारिश के बावजूद भारतीय जनता पार्टी (BJP) के सदस्यता अभियान को जारी रखा। इस दौरान उन्होंने कहा कि पार्टी के प्रति लोगों का जोश और समर्थन ही उनकी सबसे बड़ी ताकत है। उन्होंने यह भी कहा कि प्राकृतिक आपदाएं या मौसम की कठिनाइयां बीजेपी के कार्यकर्ताओं को अपने कर्तव्यों से नहीं रोक सकतीं। रावत ने ज़ोर देकर कहा कि पार्टी का लक्ष्य समाज के हर वर्ग तक पहुंचना और उन्हें संगठन से जोड़ना है, ताकि देश की प्रगति में हर व्यक्ति की भागीदारी सुनिश्चित की जा सके।

इस अवसर पर कई गणमान्य व्यक्तियों और सामाजिक संगठनों ने भाग लिया और सदस्यता अभियान की सफलता में योगदान दिया।आज के इस मौक़े पर महानगर अध्यक्ष सुरेश जैन ऋतुराज क्षेत्रीय महामंत्री हरीश ठाकुर क्षेत्रीय उपाध्यक्ष मनोज पोसवाल कैंट विधायक अमित अग्रवाल मंडल अध्यक्ष बलराज गुप्ता मंडल महामंत्री विकास मित्तल विवेक वाजपेयी अनुराग विश्नोई मीडिया प्रभारी अमित शर्मा सौरभ गौड़ उपस्थित रहे।




