Sunday, December 28, 2025
Google search engine
Homeउत्तराखंडमुख्यमंत्री धामी का जम्मू में ऐतिहासिक और धार्मिक धरोहरों के बीच भव्य...

मुख्यमंत्री धामी का जम्मू में ऐतिहासिक और धार्मिक धरोहरों के बीच भव्य स्वागत

आप को बता दे

आज उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जम्मू कश्मीर की यात्रा के दौरान भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं द्वारा किए गए स्नेहपूर्ण स्वागत पर आभार प्रकट किया। उन्होंने कहा कि जम्मू, जो ऋषि कश्यप की तपोस्थली और नैसर्गिक सौंदर्य से परिपूर्ण है, विभिन्न धार्मिक और ऐतिहासिक धरोहरों को अपने आँचल में समेटे हुए है।

मुख्यमंत्री धामी ने भाजपा कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों के स्वागत की सराहना करते हुए कहा कि यह स्वागत उनकी मेहनत और पार्टी के प्रति निष्ठा को दर्शाता है। उन्होंने जम्मू के सांस्कृतिक और ऐतिहासिक महत्व को भी सराहा और कहा कि इस क्षेत्र की विविधता और समृद्धि पार्टी के विकास की योजनाओं का अभिन्न हिस्सा है।

धामी ने अपनी यात्रा के दौरान पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर जम्मू कश्मीर में विकास और समृद्धि के नए आयाम स्थापित करने का संकल्प दोहराया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments