आप को बता दे
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को जन्मदिन पर हजारों शुभकामनाएं, प्रदेशभर से लोगों ने दी बधाई

देहरादून: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के जन्मदिवस के अवसर पर प्रदेश के विभिन्न हिस्सों से हजारों लोग पहुंचे और उन्हें शुभकामनाएं दीं। इस मौके पर माननीय मंत्रीगण, विधायकगण, पार्टी के कर्मठ कार्यकर्ता एवं अधिकारीगण भी उपस्थित रहे। मुख्यमंत्री धामी ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए कहा, “मैं आप सभी के आशीर्वाद, असीम स्नेह एवं शुभकामनाओं के लिए हृदय से आभार व्यक्त करता हूं।”

मुख्यमंत्री को भेंट देकर बधाई देने वालों में जनप्रतिनिधि और आम जनता की विशेष उपस्थिति रही, जिन्होंने उन्हें स्वस्थ और दीर्घायु जीवन की कामना की।




