Monday, February 23, 2026
Google search engine
Homeउत्तराखंडहिंदी दिवस पर सीएम धामी का संदेश: 'हिंदी को समृद्ध करने का...

हिंदी दिवस पर सीएम धामी का संदेश: ‘हिंदी को समृद्ध करने का लें संकल्प’, डॉ. निशंक और विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी से की मुलाकात

आप को बता दे

देहरादून, 14 सितम्बर 2024। उत्तराखण्ड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हिंदी दिवस के अवसर पर प्रदेशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि हिंदी केवल हमारी भाषा नहीं, बल्कि यह राष्ट्र की आत्मा और गौरव का प्रतीक है। मुख्यमंत्री ने सभी से आग्रह किया कि वे अपने दैनिक जीवन में हिंदी के शब्दों का अधिकाधिक प्रयोग करें और इस गौरवशाली धरोहर को समृद्ध बनाने का संकल्प लें।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने हिंदी साहित्य के महान कवि हिमवंत चंद्र कुंवर बर्त्वाल की पुण्यतिथि पर उन्हें कोटिशः नमन किया। उन्होंने कहा कि उनकी रचनाएँ साहित्यिक जगत की अमूल्य धरोहर हैं, जो हमें सदैव प्रेरित करती रहेंगी।

मुख्यमंत्री धामी ने उत्तराखण्ड के पूर्व मुख्यमंत्री और पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ. रमेश पोखरियाल ‘निशंक’ से भेंट की, जहां दोनों ने विभिन्न समसामयिक मुद्दों पर चर्चा की। इसके अलावा, मुख्यमंत्री से शासकीय आवास पर उत्तराखण्ड विधानसभा अध्यक्ष श्रीमती ऋतु खंडूड़ी ने भी शिष्टाचार भेंट की।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments