Monday, February 23, 2026
Google search engine
Homeउत्तराखंडहिंदी दिवस पर सीएम धामी ने किया मेधावी छात्रों का सम्मान, 'उत्तराखण्ड...

हिंदी दिवस पर सीएम धामी ने किया मेधावी छात्रों का सम्मान, ‘उत्तराखण्ड की लोक कथाएं’ पुस्तक का भव्य विमोचन

आप को बता दे

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने ‘हिंदी दिवस समारोह-2024’ में किया प्रतिभाग, सम्मानित किए मेधावी छात्र, लोक कथाओं की पुस्तक का विमोचन

देहरादून, 14 सितम्बर 2024। उत्तराखण्ड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज देहरादून में उत्तराखण्ड भाषा संस्थान द्वारा आयोजित ‘हिंदी दिवस समारोह-2024’ में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर कविता लेखन, कहानी लेखन और नाटक लेखन प्रतियोगिता में शीर्ष तीन स्थान प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। इसके साथ ही बोर्ड परीक्षाओं में हिंदी में सर्वोच्च अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को भी मुख्यमंत्री द्वारा पुरस्कृत किया गया।

मुख्यमंत्री ने समारोह में उत्तराखण्ड भाषा संस्थान की पुस्तक ‘उत्तराखण्ड की लोक कथाएं’ का विमोचन किया। उन्होंने संस्थान द्वारा हिंदी भाषा के संवर्धन और संरक्षण के लिए किए जा रहे प्रयासों की सराहना की। उन्होंने कहा कि हिंदी हमारे लिए केवल संवाद का माध्यम नहीं, बल्कि हमारी अस्मिता, संस्कृति और समृद्ध विरासत का प्रतीक भी है।

मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि राज्य सरकार हिंदी भाषा के उत्थान के लिए निरंतर कार्य कर रही है और भविष्य में भी ऐसे नवाचारों का समर्थन करती रहेगी, जो भाषा के संवर्धन में सहायक साबित होंगे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments