आप को बता दे
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का बड़ा बयान: “कश्मीर में कमल खिलाने को तैयार है जनता
साम्बा, जम्मू-कश्मीर: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज जम्मू-कश्मीर में भाजपा के समर्थन में एक जनसभा को संबोधित किया। साम्बा में आयोजित इस जनसभा में भाजपा प्रत्याशी सुरजीत सिंह सलाथिया के लिए प्रचार करते हुए मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि कश्मीर की जनता अब पूरी तरह से भाजपा के साथ खड़ी है।

उन्होंने कहा, “प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के करिश्माई नेतृत्व में कश्मीर में धारा 370 हटाए जाने के बाद, यहाँ की जनता विकास की मुख्यधारा से जुड़ चुकी है। कश्मीर में अब न्यूनतम आतंकवाद और अधिकतम पर्यटन है। युवाओं के हाथों में अब हथियार नहीं, बल्कि हुनर है। लाल चौक पर बुलंदी से तिरंगा लहरा रहा है।”

मुख्यमंत्री धामी ने साम्बा में उपस्थित बड़ी संख्या में लोगों से मिलकर अपना आभार जताया और कहा कि कश्मीर की राष्ट्रवादी जनता इस चुनाव में कांग्रेस, नेशनल कांफ्रेंस और पीडीपी की विभाजनकारी राजनीति को हराने के लिए पूरी तरह तैयार है। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि जम्मू-कश्मीर के लोग भाजपा पर पूरा भरोसा जता रहे हैं और इस चुनाव में एक बार फिर कमल खिलाने के लिए तैयार हैं।




