आप को बता दे
देहरादून: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने एक फेसबुक पोस्ट के माध्यम से कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर कड़ा प्रहार किया। मुख्यमंत्री धामी ने राहुल गांधी द्वारा देश में आरक्षण समाप्त करने की बात कहने को लेकर उनकी और इंडी गठबंधन की संविधान विरोधी सोच को उजागर किया है।
अपने पोस्ट में मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि राहुल गांधी ने हमेशा से ही देश और देशवासियों के हितों के विपरीत कार्य किया है। चाहे विदेशी मंचों पर भारत की सशक्त छवि पर सवाल उठाना हो या राष्ट्रविरोधी ताकतों का समर्थन करना, यह राहुल गांधी की आदत बन चुकी है।
मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि राहुल गांधी केवल अपने राजनीतिक स्वार्थ और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रति असीम कुंठा के चलते देश की अखंडता और अक्षुण्णता के साथ खिलवाड़ करने का प्रयास कर रहे हैं। उन्होंने इसे कुत्सित प्रयास बताते हुए कहा कि राहुल गांधी का ऐसा बयान देश की एकता और संविधान पर सीधा हमला है।



