आप को बता दे
उत्तराखंड सरकार के लोक निर्माण, पर्यटन, पंचायती राज, सिंचाई एवं संस्कृति मंत्री श्री सतपाल महाराज जी ने आज जानकारी दी कि उन्होंने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी से उनके सरकारी आवास पर मुलाकात की। इस मुलाकात के दौरान दोनों नेताओं ने तीर्थाटन और पर्यटन से संबंधित विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत चर्चा की।

इसके अलावा, श्री महाराज ने उत्तर प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री और उत्तराखंड की पूर्व राज्यपाल बेबी रानी मौर्य जी से भी लखनऊ में उनके सरकारी आवास पर भेंटवार्ता की। इस दौरान भारतीय जनता पार्टी के संगठनात्मक ढांचे और दोनों राज्यों की सरकारों द्वारा किए जा रहे जनकल्याणकारी कार्यों पर भी चर्चा की गई।
श्री सतपाल महाराज ने बताया कि उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड दोनों राज्यों में पर्यटन और तीर्थाटन को बढ़ावा देने के लिए विशेष योजनाएं बनाई जा रही हैं, जो स्थानीय अर्थव्यवस्था को सशक्त बनाएंगी और जनकल्याणकारी योजनाओं में भी वृद्धि होगी। उन्होंने यह भी कहा कि दोनों राज्यों की सरकारें मिलकर विकास के नए आयाम स्थापित करने के लिए प्रतिबद्ध हैं।



