Wednesday, February 11, 2026
Google search engine
Homeउत्तराखंडमहिलाओं की सुरक्षा के लिए मुख्यमंत्री धामी का डिजिटल वार: 'गौरा शक्ति'...

महिलाओं की सुरक्षा के लिए मुख्यमंत्री धामी का डिजिटल वार: ‘गौरा शक्ति’ ऐप से मिलेगा त्वरित न्याय!*

आप को बता दे

महिलाओं की सुरक्षा के लिए सरकार का बड़ा कदम: मुख्यमंत्री धामी ने लॉन्च किया ‘गौरा शक्ति’ ऐप

देहरादून: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश में महिलाओं की सुरक्षा को सुनिश्चित करने के लिए एक महत्वपूर्ण कदम उठाया है। आज मुख्यमंत्री धामी ने सरकारी और गैर-सरकारी संस्थानों में कार्यरत महिलाओं की सुरक्षा और पंजीकरण के लिए ‘गौरा शक्ति’ ऐप लॉन्च किया।

इस ऐप के माध्यम से महिलाएं अत्याचार, दुर्व्यवहार, और किसी भी प्रकार की सुरक्षा संबंधी समस्याओं की शिकायत आसानी से दर्ज कर सकती हैं। मुख्यमंत्री धामी ने कहा, “गौरा शक्ति ऐप महिलाओं की सुरक्षा के दृष्टिगत एक बड़ा कदम है। इस ऐप के जरिये शिकायत दर्ज होते ही पुलिस द्वारा त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।”

उन्होंने आगे कहा कि उनकी सरकार मातृशक्ति की सुरक्षा के प्रति पूरी तरह से प्रतिबद्ध है और इस ऐप के माध्यम से राज्य में महिलाओं को सुरक्षित माहौल प्रदान करने की दिशा में एक और मजबूत कदम उठाया गया है।

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments