Wednesday, February 11, 2026
Google search engine
Homeआपकी सरकारकांग्रेस छोड़ सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने थामा भाजपा का हाथ, त्रिवेंद्र सिंह रावत...

कांग्रेस छोड़ सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने थामा भाजपा का हाथ, त्रिवेंद्र सिंह रावत ने किया जोरदार स्वागत

आप को बता दे

भाजपा में बड़े पैमाने पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं का प्रवेश: हरिद्वार सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत ने किया स्वागत

देहरादून: भाजपा के सदस्यता अभियान के तहत आज प्रदेश कार्यालय, देहरादून में भाजपा की रीति-नीति से प्रभावित होकर कांग्रेस के सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। इस अवसर पर हरिद्वार के सांसद और उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने इन नए सदस्यों का भाजपा परिवार में स्वागत किया।

सदस्यता ग्रहण करने वालों में श्री धन सिंह नेगी, पूर्व विधायक टिहरी; श्री सत्येंद्र धनौला, जिला पंचायत सदस्य; श्री किशोर सिंह नेगी, पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य चंबा; श्री नरेश नेगी, पूर्व मंडल अध्यक्ष एवं निदेशक डीसीबी; श्रीमती देवी असवाल, पूर्व प्रमुख; श्रीमती कुसुम चौहान, पूर्व सभासद; और केदारनाथ विधानसभा से स्वामी भगवती प्रसाद के नेतृत्व में शामिल सैकड़ों कार्यकर्ता प्रमुख रहे।

त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा, “इन नए सदस्यों के आने से भाजपा को और मजबूती मिलेगी। मैं आप सभी का भाजपा परिवार में स्वागत करता हूँ और अभिनंदन करता हूँ। मुझे पूरा विश्वास है कि आप नए जोश के साथ इस विशाल वटवृक्ष को और मजबूती प्रदान करेंगे।”

इस अवसर पर उन्होंने भाजपा की रीति-नीति की सराहना करते हुए कहा कि पार्टी का उद्देश्य हर व्यक्ति को समान अवसर देना और राष्ट्र निर्माण में योगदान करना है। उन्होंने कहा कि ये नए सदस्य पार्टी के विचारों को आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

यह सदस्यता अभियान भाजपा की राज्य में बढ़ती लोकप्रियता का प्रतीक है और आने वाले समय में इसके और व्यापक होने की संभावना है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments