आप को बता दे
ऋषिकेश: उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और हरिद्वार से सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत आज AIIMS ऋषिकेश पहुंचे, जहां उन्होंने भर्ती वरिष्ठ पत्रकार श्री योगेश डिमरी की कुशलक्षेम पूछी। जानकारी के अनुसार, डिमरी के स्वास्थ्य में तेजी से सुधार हो रहा है, और उनका उपचार कुशल डॉक्टरों की निगरानी में किया जा रहा है।

त्रिवेंद्र सिंह रावत ने लोकतंत्र के चौथे स्तंभ पर हुए इस जानलेवा हमले की कड़े शब्दों में निंदा की और इसे अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण बताया। उन्होंने श्री डिमरी और उनके परिजनों को आश्वस्त किया कि हमले के दोषियों को जल्द ही पुलिस गिरफ्तार करेगी। इसके साथ ही, उन्होंने अधिकारियों को इस गंभीर मामले में दोषियों पर कठोरतम कार्रवाई करने के निर्देश दिए।
रावत ने डिमरी के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करते हुए कहा, “मैं मां गंगा से प्रार्थना करता हूं कि डिमरी जल्द से जल्द स्वास्थ्य लाभ प्राप्त करें।” उनकी इस संवेदनशीलता ने राज्य के पत्रकार समुदाय को आश्वस्त किया है कि राज्य सरकार और उनके प्रतिनिधि उनके साथ खड़े हैं।



