आप को बता दे
देहरादून: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज मुख्यसेवक सदन में ऑस्ट्रेलिया में होने वाले अंडर-19 क्रिकेट टूर्नामेंट के लिए चयनित उत्तराखंड के युवा खिलाड़ी आदित्य रावत और कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय, टनकपुर की छात्राओं से मुलाकात की।

इस मौके पर मुख्यमंत्री धामी ने उभरते हुए क्रिकेटर आदित्य रावत को आगामी टूर्नामेंट के लिए शुभकामनाएं दीं और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

मुख्यमंत्री ने पेरिस पैरालम्पिक-2024 में स्वर्ण पदक जीतने वाले बैडमिंटन खिलाड़ी नितेश कुमार को Facebook पर भी हार्दिक बधाई दी। उन्होंने कहा, “नितेश कुमार की यह ऐतिहासिक उपलब्धि न केवल उत्तराखंड बल्कि पूरे देश को गौरवान्वित कर रही है। माँ भारती का मान बढ़ाने वाले नितेश की इस जीत पर हमें गर्व है।”

इसके अलावा, मुख्यमंत्री धामी ने पेरिस पैरालम्पिक-2024 की डिस्कस थ्रो F-56 प्रतियोगिता में रजत पदक जीतने वाले योगेश कथुनिया को Facebook पर भी बधाई दी। उन्होंने कहा, “योगेश कथुनिया ने अपने उत्कृष्ट खेल प्रदर्शन से विश्व स्तर पर भारत का मान बढ़ाया है। हम उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हैं।”

मुख्यमंत्री धामी ने सभी खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि राज्य सरकार हमेशा से खेल और खिलाड़ियों के विकास के प्रति प्रतिबद्ध रही है और भविष्य में भी इसी तरह से उनका समर्थन जारी रहेगा।



