आप को बता दे
SP ने किया शुक्रवार की परेड का निरीक्षण एवं पुलिस लाईन बागेश्वर का वार्षिक निरीक्षण कर परखी व्यवस्थाएँ , सम्बन्धितों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश।

अक्षय प्रहलाद कोंडे एस0पी0 ( IPS) महोदय द्वारा रिजर्व पुलिस लाइन बागेश्वर के परेड ग्राउन्ड पर शुक्रवार की साप्ताहिक परेड का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान बेहतरीन टर्न आउट वाले कर्मचारियो के नाम अंकित किये गये। परेड के दौरान दौड़, ड्रिल, शस्त्राभ्यास, सैल्यूट ,स्क्वाड ड्रिल आदि का अभ्यास कराया गया । जिसमें सभी थाना/शाखा/पुलिस कार्यालय/पुलिस लाईन के अधिकारी एवं कर्मचारीगणों द्वारा प्रतिभाग किया गया।

इसी क्रम में गोपाल सिंह रावत अग्निशमन अधिकारी बागेश्वर के नेतृत्व में फायर टीम द्वारा उपस्थित पुलिस अधिकारी/कर्म0गणों को अग्नि सुरक्षा उपकरणों एवं कटर मशीनों के प्रयोग के बारे में विस्तृत रुप से जानकारी व डैमों दिया गया।
बाद परेड के अक्षय प्रहलाद कोण्डे SP महोदय द्वारा रिजर्व पुलिस लाईन बागेश्वर का वार्षिक निरीक्षण करते हुए-
✅ सर्वप्रथम क्वार्टर गार्द का निरीक्षण किया गया जिसमें क्वार्टर गार्द के जवानों को उच्च टर्न आउट हेतु पुरुस्कृत किया गया एवं ड्यूटी सम्बन्धी आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये।
✅ इसके उपरांत शस्त्रागार में राजकीय संपत्ति सूची के अनुसार सभी आर्म्स एवं एम्युनेशन का निरीक्षण/मिलान करते हुए जवानों से शस्त्रों की हैंडलिंग (खोलना- जोड़ना) का अभ्यास कराया गया।
✅ पुलिस लाईन कार्यालय,
जी0ड़ी0 कार्यालय, गणना कार्यालय, कैन्टीन, भोजनालय, व्यायामशाला, परिवहन शाखा, स्टोर तथा बैरिक, लाईन परिसर आदि का बारीकी से मुआयना किया गया!
✅ वाहनों/स्टोर में रखे उपकरणों/आपदा उपकरणों को चैक किया समस्त वाहन व उपकरण कार्यशील व सही दशा में पाए गए।
✅ निरीक्षण के दौरान सभी शाखाओं, कार्यालयों में साफ-सफाई व रखरखाव सही पाया गया।
✅शाखाओं के अभिलेखों का बारीकी से निरीक्षण करते हुए पाई गई कमियों को शीघ्र दुरुस्त कर रिकॉर्ड को अध्यावधिक रखने तथा कार्य प्रणाली को प्रभावी बनाने हेतु सभी कर्मचारियों को आवश्यक दिशा- निर्देश दिए गए। साथ ही समस्त सरकारी संपत्ति का सही ढंग से रख रखाव हेतु निर्देशित किया गया!
✅ किसी भी प्रकार की घटना/आपदा की सूचना पर आपदा से निपटने हेतु तैयारी की हालत में रहने हेतु निर्देशित किया गया।
✅ नियमित रूप से शस्त्रों/लाईन परिसर की साफ सफाई कराये जाने, अधिकारियों/कर्मचारियों से शस्त्राभ्यास कराये जाने, लावारिस मालों/वाहनों का निस्तारण कराये जाने आदि सम्बन्धी दिशा-निर्देश दिए गए।
✅ तत्पश्चात द्वारा लाईन में मौजूद अधि0/कर्मचारियों का सम्मेलन लिया गया व उनकी पारिवारिक/विभागीय समस्याओं के बारे में जानकारी की गई तथा उनके निस्तारण हेतु सम्बन्धित को निर्देशित किया गया।
निरीक्षण के दौरान प्रतिसार निरीक्षक प्रताप सिंह नेगी रिजर्व पुलिस लाईन बागेश्वर व अन्य अधिकारी/कर्मचारी मौजूद रहे।




