Wednesday, February 11, 2026
Google search engine
Homeउत्तराखंडपिथौरागढ़ में एसपी के निर्देश पर मांस की दुकानों में धड़ाधड़ छापे,...

पिथौरागढ़ में एसपी के निर्देश पर मांस की दुकानों में धड़ाधड़ छापे, गंदगी और नियम तोड़ने पर सख्त कार्रवाई

आप को बता दे

पिथौरागढ़ पुलिस और नगरपालिका का संयुक्त अभियान

मीट की दुकानों पर अनियमितता मिलने पर 2 दुकानदारों के खिलाफ कार्यवाही

एस0पी0 पिथौरागढ़ के निर्देशन में प्रभारी थाना धारचुला श्री प्रदीप कुमार मय पुलिस टीम और अधिशासी अभियन्ता नगरपालिका मय टीम ने आज एक संयुक्त अभियान चलाते हुए मीट की दुकानों में अनियमितताएं पाए जाने पर सख्त कार्रवाई की है। इस अभियान के दौरान विगत दिवस विभिन्न मीट की दुकानों का निरीक्षण किया गया, जिसमें साफ-सफाई, लाइसेंस, और अन्य नियामकों का पालन न किए जाने की शिकायतें पाई गईं।

निरीक्षण के दौरान, दो दुकानदारों मनोज कुमार और धन्नों के खिलाफ गंभीर अनियमितताएं पाई गईं। इस पर पुलिस अधिनियम के तहत इन दुकानदारों के खिलाफ कार्यवाही की और चालानी रिपोर्ट न्यायालय में प्रस्तुत की जा रही है।
इस प्रकार की अनियमितताएं सार्वजनिक स्वास्थ्य के लिए गंभीर खतरा पैदा कर सकती हैं, और इस पर किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। पुलिस अधीक्षक श्रीमती रेखा यादव ने भी इस अभियान की सराहना की और कहा कि आगे भी इस प्रकार के निरीक्षण जारी रहेंगे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments