आप को बता दे
मोरी पुलिस ने जनजागरुकता कार्यक्रम आयोजित कर ग्रामीणों को नशे के प्रति किया जागरुक
नारकोटिक्स हेल्पलाइन नम्बर का किया प्रचार-प्रसार

मा0 राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण नैनीताल एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण उत्तरकाशी के निदेशों के क्रम में श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय उत्तरकाशी के दिशा-निर्देशन में आमजन/युवा पीढी को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरुक करने एवं मादक पदार्थ निषेध सूचना केन्द्र द्वारा जारी हेल्पलाईन नम्बर, ई-मेल व वेबसाईट का प्रचार-प्रसार करने के क्रम में आज दिनांक 29.08.2024 को थानाध्यक्ष मोरी श्री रणवीर चौहान के नेतृत्व में मोरी पुलिस टीम द्वारा मोरी क्षेत्र के ग्राम मौताड, बागी, बैनोल,जखोल व मोरी गांव में जनजागरुकता कार्यक्रम आयोजित कर ग्रामीणों को नशे के दुष्प्रभावों के सम्बन्ध में जानकारी प्रदान की गयी, उनके द्वारा मादक पदार्थ निषेध सूचना केन्द्र द्वारा जारी हेल्पलाईन नम्बर-1933, ई-मेल info.ncbmanas@gov.in व वेबसाईट ncbmanas.gov.in के सम्बन्ध में सभी को अवगत कराते हुये मादक पदार्थ से सम्बन्धित अपराधों जैसे- नशीले पदार्थों की तस्करी, भण्डारण, विनिर्माण और खेती सहित नशीली दवाओं व पुनर्वास से सम्बन्धित सूचना उक्त नम्बर/मेल-आईडी पर देने हेतु अवगत कराया गया।




