Thursday, February 12, 2026
Google search engine
Homeउत्तराखंडटनकपुर में पुलिस ने सेंट फ्रांसिस इंटर कॉलेज के छात्रों को साइबर...

टनकपुर में पुलिस ने सेंट फ्रांसिस इंटर कॉलेज के छात्रों को साइबर सुरक्षा, यातायात नियम और महिला सुरक्षा पर किया जागरूक

आप को बता दे
योगेश चंद्र उपाध्याय प्रभारी निरीक्षक थाना टनकपुर  द्वारा सेंट फ्रांसिस इंटर कॉलेज टनकपुर के छात्र-छात्राओं को किया गया जागरूक
अजय गणपति, पुलिस अधीक्षक  चम्पावत के निर्देशानुसार तथा श्रीमान पुलिस उपाधीक्षक महोदय चम्पावत/टनकपुर के पर्यवेक्षण में जनपद चम्पावत में साईबर सम्बन्धी अपराधों से बचाव हेतु लोगो  को जागरूक किये जाने हेतु साईबर सैल तथा सभी थानाप्रभारियो को निर्देशित किया गया है।
उक्त के क्रम में आज दिनांक 29.8.2024 को जनपद चम्पावत के थाना टनकपुर क्षेत्रान्तर्गत श्री योगेश चंद्र उपाध्याय प्रभारी निरीक्षक थाना टनकपुर  द्वारा सेंट फ्रांसिस इंटर कॉलेज टनकपुर के छात्र-छात्राओं को  जागरूक किया गया जिसमें- 
➡ वर्तमान समय में विभिन्न तरीको से हो रहे साईबर अपराधों के बारे में जागरूक करते हुए उनसे बचने के तरीको कें बारे मेंजागरूक किया गया। 
– सावधानी से ईमेल खोलें: स्पैम ईमेल से सावधान रहें जो आपके कंप्यूटर को नुकसान पहुंचा सकते हैं ¹।
– हैकिंग से बचाव: अपनी निजी जानकारी को हैक होने से बचाएं, जैसे कि उपयोगकर्ता नाम या पासवर्ड ¹।
– फिशिंग से सावधान: स्पैम ईमेल से सावधान रहें जो आपकी निजी जानकारी चोरी करने के लिए बनाए जाते हैं ¹।
– वायरस से बचाव: साइबर अपराधी द्वारा भेजे गए सॉफ्टवेयर से सावधान रहें जिनमें वायरस छिपे हो सकते हैं ¹।
– सॉफ्टवेयर पाइरेसी से बचाव: सॉफ्टवेयर की नकल तैयार कर सस्ते दामों में बेचने से सावधान रहें ¹।
– फर्जी बैंक कॉल से सावधान: बैंक जैसे लगने वाले फर्जी ईमेल, मैसेज या फोन कॉल से सावधान रहें जो आपकी निजी जानकारी चोरी करने के लिए बनाए जाते हैं ¹।
– सोशल नेटवर्किंग साइटों पर अफवाह फैलाने से बचाव: सोशल नेटवर्किंग साइटों पर अफवाह फैलाने से सावधान रहें जो साइबर अपराध और साइबर-आतंकवाद की श्रेणी में आता है ¹।
– साइबर बुलिंग से बचाव: फेसबुक जैसी सोशल नेटवर्किंग पर अशोभनीय कमेंट करना, इंटरनेट पर धमकियां देना और किसी का इस स्तर तक मजाक बनाना जो साइबर बुलिंग कहलाता है से सावधान रहें ¹।
➡ मादक पदार्थों के सेवन से होने वाले दुष्प्रभावों के बारे में जागरूक करते हुऐ उनसे बचाव के तरीकों के बारें में जागरूक किया गया।
➡ यातायात के नियमों के बारें मे जानकारी देते हुए सदैव यातायात नियमों का पालन करने, दोपहिया वाहन में तीन सवारी न बैठाने, रैश ड्राईविंग नहीं करने, टैक्सी चालकों को सीट बेल्ट का प्रयोग करने, वाहन चलाते समय मोबाईल फोन का प्रयोग न करने, ओवर स्पीड/ओवर सवारी नहीं बैठाने और शराब पीकर वाहन न चलाने की अपील की गयी। साथ ही सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्तियों की हरसंभव सहायता करने हेतु प्रेरित किया गया
➡ महिला सम्बन्धी अपराधो के बारे मे जानकारी देते हुए उनसे बचने के तरीकों के बारे में तथा महिलाओं की सुरक्षा हेतु बनाये गये विभिन्न प्रकार के कानूनी प्राविधानों के बारें में जागरूक किया गया। साथ ही उत्तराखण्ड पुलिस द्वारा महिलाओं की सुरक्षा हेतु बनाये गये उत्तराखण्ड पुलिस एप व गौरा शक्ति एप के बारें में जागरूक कर उक्त एप को डाउनलोड करने की अपील की गयी तथा पुलिस सहायता न0-112, 9411112984 के बारे में भी जागरूक किया गया । 
➡ नये भारतीय कानूनों के बारें में जानकारी देते हुए जागरूक किया गया ।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments