आप को बता दे
देहरादून में भारतीय जनता पार्टी के संयुक्त मोर्चा कार्यशाला और सदस्यता अभियान 2024 (संगठन पर्व) में उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हिस्सा लिया।

उन्होंने कहा कि इस बैठक में हुए गहन विचार-विमर्श से जो अमृतरूपी निष्कर्ष निकलेगा, वह निश्चित रूप से पार्टी संगठन को और भी मजबूत करेगा।

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि भाजपा विश्व की सबसे बड़ी लोकतांत्रिक पार्टी है, और इसमें हर कार्यकर्ता का विशेष महत्व है।

उन्होंने जोर दिया कि सदस्यता अभियान के माध्यम से पं. दीनदयाल उपाध्याय के विचारों को आत्मसात करते हुए समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास की रोशनी पहुंचानी है। साथ ही, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत की बदलती तस्वीर को जनता के सामने प्रस्तुत करना भी हमारा लक्ष्य है।



