आप को बता दे
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में भारत सरकार की जन-धन योजना के माध्यम से देश में पिछले 10 वर्षों में वित्तीय समावेशन में एक क्रांतिकारी बदलाव आया है। इस योजना ने करोड़ों भारतीयों को बैंकिंग सेवाओं से जोड़कर वित्तीय सुरक्षा सुनिश्चित की है और उन्हें आर्थिक स्वतंत्रता की दिशा में आगे बढ़ाया है।
मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि 10 साल की इस यात्रा में जन-धन योजना ने सामाजिक और आर्थिक रूप से पिछड़े वर्गों को मुख्यधारा में शामिल करने में अहम भूमिका निभाई है। इस योजना की सफलता से हम सभी को एक सशक्त और समृद्ध भारत की ओर बढ़ने की प्रेरणा मिलती है।
उन्होंने कहा, “प्रधानमंत्री जनधन योजना ने भारत में आर्थिक क्रांति का सूत्रपात किया है, जिससे करोड़ों नागरिक लाभान्वित हो रहे हैं। आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के कुशल नेतृत्व में उत्तराखंड में भी गरीब एवं वंचित वर्ग को जनधन योजना के अंतर्गत बैंकिंग से जोड़ा जा रहा है। प्रधानमंत्री जी की दूरदर्शिता और जनधन खातों ने देश के वित्तीय समावेशन को नए आयाम दिए हैं।”
उत्तराखंड के हर नागरिक को बैंकिंग सेवाओं से जोड़ने का संकल्प लेते हुए मुख्यमंत्री धामी ने जनधन योजना को प्रदेश के आर्थिक विकास के लिए महत्वपूर्ण बताया और कहा कि यह योजना आने वाले समय में भी उत्तराखंड के विकास को गति देगी।



