Sunday, March 29, 2026
Google search engine
Homeउत्तराखंडपटेलनगर क्षेत्र से वाहन चोरी की घटना को अजांम देने वाले 01...

पटेलनगर क्षेत्र से वाहन चोरी की घटना को अजांम देने वाले 01 अभियुक्त को पुलिस ने किया गिरफ्तार

आप को बता दे

वाहन चोरी की घटना का दून पुलिस ने किया खुलासा

अभियुक्त के कब्जे से चोरी की गई स्कूटी हुई बरामद

कोतवाली पटेलनगर

दिनांक 26-08-2024 को वादी  नीरज शुक्ला पुत्र स्व0  जगदीश चन्द्र शुक्ला, निवासी 67 मोहित विहार, कोतवाली पटेलनगर, जनपद देहरादून ने थाना पटेलनगर पर एक प्रार्थना पत्र दिया कि चमन विहार, सिंह पंजाबी ढाबा के बाहर से किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा उनकी स्कूटी सं0-यू0के0-07-एफ.के.-5096 (एक्टिवा) चोरी की ली गई है, प्राप्त तहरीर के आधार पर कोतवाली पटेलनगर पर मु0अ0सं0- 533/2024 धारा 303(2) बीएनएस के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया ।

वाहन चोरी की घटना के अनावरण हेतु एसएसपी देहरादून के निर्देशों पर प्रभारी निरीक्षक कोतवाली पटेलनगर द्वारा थाना स्तर पर पुलिस टीम गठित की गई, गठित टीम द्वारा घटनास्थल का निरीक्षण करते हुए घटना स्थल के आस-पास लगे सीसीटीवी कैमरों को चैक किया गया, साथ ही घटना के सम्बंध में सुरागरसी /पतारसी करते हुए मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया गया, पुलिस द्वारा किये गये प्रयासो से दिनांक 27-08-2024 को वाहन चोरी की घटना को अजांम देने वाले अभियुक्त शाहरुख पुत्र याकूब को सॉलिटेयर हाइट अपार्टमेन्ट के पास खाली ग्राउण्ड से गिरफ्तार किया गया, जिसके कब्जे से चोरी किया गया वाहन स्कूटी सं0-यू0के0-07- एफ०के० -5096 (एक्टिवा) बरामद हुआ।

नाम पता अभियुक्त :-

शाहरुख पुत्र याकूब निवासी चमनपुरी निकट गोल्ड स्टार जिम, थाना पटेलनगर, जनपद देहरादून, उम्र- 26 वर्ष।

बरामदगी :-
स्कूटी सं0-यू0के0-07- एफ०के० – 5096 (एक्टिवा)

पुलिस टीम :-

1- उ0नि0 ओमवीर सिह, कोतवाली पटेलनगर
2- कानि0 सूर्यप्रकाश
3- कानि0 राजदीप मलिक

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments