आप को बता दे
“यूपीआई से 95,000 की ठगी के आरोपी पर पिथौरागढ़ पुलिस का कड़ा शिकंजा”
“अभियुक्त को तस्दीक़ कर क़ानून के शिकंजे में जकड़ा गया”
पिथौरागढ़ पुलिस ने आज एक महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त की जब उन्होंने कुख्यात साइबर अपराधी शेर सिंह पुत्र आत्मा राम निवासी हांसी रूरल, राम बड़े सुलेमान हरियाणा को टेक्निकल और मैन्युअल इन्पुट्स के आधार पर खोज कर, वैधानिक कार्यवाही की गई ।
मामले का विवरण:
दिनांक 28 जनवरी 2024 में मोहन राम निवासी गंगोलीहाट, पिथौरागढ़ ने थाना गंगोलीहाट में सूचना दी थी कि किसी व्यक्ति ने उनके दोस्त की आवाज में एक कॉल की तथा जिसने अपनी परेशानी बताकर पैसों की मांग की । जिसमें एक बार 50,000 रूपये तथा दूसरी बार 45,000 भेज दिये । बाद में पता चला कि वह ठगी के शिकार हो गये हैं । कोतवाली पिथौरागढ़ में धारा 420 आइ.पी.सी. के तहत मामला दर्ज कर लिया। एसoपीo श्रीमती रेखा यादव ने सीoओo श्री परवेज अली के पर्यवेक्षण में एक टीम गठित की।
थानाध्यक्ष गंगोलीहाट हीरा सिंह डांगी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने तकनीकी उपकरणों का उपयोग किया तथा अभियुक्त तक पहुंच गए। अभियुक्त शेर सिंह उपरोक्त के विरुद्ध न्यायालय के निर्देशानुसार आवश्यक कानूनी कार्रवाई की गई। एसoपीo महोदया ने बताया कि हम जनता को आश्वस्त करना चाहते हैं कि कानून का पालन कराने के लिए हम कोई कसर नहीं छोड़ेंगे।”
पिथौरागढ़ पुलिस जनता से अनुरोध करती है कि अगर किसी के साथ साइबर ठगी होती है तो 1930 पर तुरन्त अपनी शिकायत दर्ज करें तथा अपने नजदीकी थाने या साइबर सैल को सूचित करें।
पुलिस टीम – हे0 का0 खीम सिंह, हे0 का0 मोहन चन्द्र।
उ0नि0 मनोज पाण्डेय (प्रभारी साइबर सैल/ एस0ओ0जी0) मय साइबर सैल टीम पिथौरागढ़।



