आप को बता दे
गंगोलीहाट (पिथौरागढ़) में अपने भ्रमण के दौरान उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जनपद के भाजपा पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और वरिष्ठजनों के साथ टिफिन बैठक के अंतर्गत सहभोज किया। मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि सहभोज भारतीय संस्कृति का अभिन्न हिस्सा है, जहां घर से भोजन लाकर साथ बैठकर खाने से सद्भावना, समन्वय और सहयोग की भावना को मजबूती मिलती है।

सहभोज में भारतीय संस्कृति की झलक
मुख्यमंत्री ने सहभोज को भारतीय संस्कृति का महत्वपूर्ण हिस्सा बताते हुए कहा कि ऐसे आयोजनों से समाज में एकजुटता और भाईचारा बढ़ता है। उन्होंने कहा, “हमारे यहां सहभोज का प्राचीन समय से महत्व रहा है। एक साथ बैठकर भोजन करने से न केवल आपसी संवाद और समझ बढ़ती है, बल्कि समाज में एकता और सहयोग की भावना भी सुदृढ़ होती है।”सहभोज के दौरान मुख्यमंत्री धामी ने पार्टी पदाधिकारियों से संगठन और क्षेत्र के विकास से संबंधित विभिन्न विषयों पर विस्तार से चर्चा की





