Wednesday, February 11, 2026
Google search engine
Homeउत्तराखंडदेहरादून पुलिस की बड़ी कार्रवाई: रायपुर में 935 ग्राम चरस और रायवाला...

देहरादून पुलिस की बड़ी कार्रवाई: रायपुर में 935 ग्राम चरस और रायवाला में 96 पव्वे शराब के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

आप को बता दे

नशा तस्करों पर दून पुलिस की कार्यवाही लगातार जारी

मादक पदार्थ/शराब तस्करी में लिप्त 02 अभियुक्तों को अलग-अलग थाना क्षेत्रो से पुलिस ने किया गिरफ्तार

अभियुक्तों के कब्जे से 935 ग्राम चरस तथा 02 पेटी अग्रेंजी शराब हुई बरामद

तस्करी में प्रयुक्त किये गये वाहन को किया गया सीज

मा० मुख्यमंत्री उत्तराखंड के ’’ड्रग्स फ्री देवभूमि 2025’’ के विजन को साकार करने के लिए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा सभी अधीनस्थों को अपने-अपने क्षेत्र में अवैध मादक पदार्थ/ नशा तस्करों को चिन्हित करते हुए उनके विरूद्ध कठोर वैधानिक कार्यवाही किये जाने हेतु निर्देश निर्गत किये गये है। जिसके क्रम में दून पुलिस द्वारा अलग-अलग थाना क्षेत्रो में निम्नवत कार्यवाही की गई:-

1- थाना रायपुर

दिनांक 24/25.08.2024 की रात्रि में रायपुर पुलिस द्वारा नानकसर गुरूद्वारा रायपुर के पास से एक अभियुक्त नरदेव पुत्र राजपाल सिंह को 935 ग्राम चरस के साथ गिरफ्तार किया गया । अभियुक्त के विरुद्ध थाना रायपुर में धारा -8/20, एनडीपीएस एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया है ।

पूछताछ का विवरण –

पूछताछ में अभियुक्त द्वारा बताया गया कि वह पुताई का काम करता है और मूल रूप से बिजनौर उ0प्र0 का निवासी तथा 05-06 वर्षों से डीएल रोड देहरादून में परिवार के साथ निवासरत है। जल्दी पैसा कमाने के लालच में पिछले कुछ समय से चोरी-छिपे चरस बेचने के काम कर रहा है तथा पहाडी क्षेत्रों से चरस सस्ते दामों में खरीदकर कर लाता है व देहरादून में चरस को थोडी-2 मात्रा में नशे के आदि व्यक्तियों को मंहगे दामों में बेचता है, जिससे उसे अच्छा मुनाफा हो जाता है।

नाम पता अभियुक्त :-

नरदेव पुत्र राजपाल सिंह निवासी ग्राम औंरगपुर भीखू, थाना मण्डावली, जिला बिजनौर, उ0प्र0 हाल रतन चौक डीएल रोड, देहरादून, उम्र- 31 वर्ष

बरामदगी
935 ग्राम चरस

पुलिस टीम :-
01- उ0नि0 ज्योति प्रसाद उनियाल
02- कानि0 प्रदीप नेगी
03- कानि0 रंजीत राणा
04- कानि0 चैन सिंह भण्डारी

2- थाना रायवाला

दिनांक 24 अगस्त 2024 को थाना रायवाला पुलिस द्वारा चैकिंग के दौरान एक अभियुक्त भीष्म सिंह पुत्र फुल सिंह को गौहरीमाफी रायवाला क्षेत्र में 02 पेटी (96 पव्वे ) अंग्रेजी शराब के साथ गिरफ्तार किया गया तथा शराब की तस्करी में प्रयुक्त वाहन स0 यू0के0-08- बीसी-8018 स्विफ्ट कार को सीज किया गया। अभियुक्त के विरुद्ध थाना रायवाला पर मु0अ0स0 178 /2024 धारा 60/72 आबकारी अधि0 के तहत पंजीकृत किया गया।

नाम-पता अभियुक्त :-

भीष्म सिंह पुत्र फुल सिंह, निवासी ग्राम, आरटीओ बाईपास रोड शेखपुर कनखल जिला हरिद्वार, हाल पता गौलोक धाम गली, हरिकला थाना रायवाला, देहरादून, उम्र 56 वर्ष

बरामदगी विवरण :-

(1)- 96 पव्वे अंग्रेजी शराब (मैकडवल न0-1)

पुलिस टीम :-
(1) – उ0नि0 विनय शर्मा
(2) – कानि0 कृष्ण प्रकाश

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments