आप को बता दे
जनपद पुलिस टीमों तथा मोबाईल रिकवरी सैल द्वारा बरामद कर लौटाये गये लगभग 5 लाख 50 हजार रूपये के 16 गुमशुदा मोबाइल फोन
अजय गणपति, पुलिस अधीक्षक जनपद चम्पावत के निर्देशानुसार तथा क्षेत्राधिकारी टनकपुर के निर्देशन में जनपद चम्पावत के सभी थाना क्षेत्रान्तर्गत लोगों के खोये हुए मोबाइल फोन को बरामद कर मोबाईल स्वामियों के सुपुर्द किये जाने हेतु प्रभारी मोबाइल रिकवरी सैल एवं सभी थाना प्रभारियों को निर्देशित किया गया है।

उक्त के क्रम में विगत दिनों थाना बनबसा,कोतवाली टन कपुर के विभिन्न क्षेत्रान्तर्गत कतिपय व्यक्तियों द्वारा अपने मोबाईल फोन गुम होने सम्बन्धी सूचना दी गयी थी । उक्त सूचनाओं के आधार पर मोबाईल रिकवरी सैल चम्पावत द्वारा जॉच की गयी तो उक्त मोबाईल फोनो का जनपद के भिन्न-भिन्न स्थानों पर ऑन होना पाया गया। उक्त सभी मोबाईल फोनो की सूचना मोबाईल रिकवरी सैल द्वारा थाना /कोतवाली पुलिस को दी गयी। जिस पर त्वरित कार्यवाही करते हुए थाना पुलिस टीमों द्वारा तत्काल कार्यवाही करते हुए 16 मोबाईल को बरामद किया गया । जिसकी कीमत लगभग 05.50 लाख रू0 है।

आज दिनांक 12.08.24 को अजय गणपति, पुलिस अधीक्षक, चम्पावत के आदेश अनुसार क्षेत्राधिकार टनकपुर द्वारा क्षेत्राधिकार कार्यालय टनकपुर में उपस्थित 12 मोबाइल स्वामियों को मोबाइल उनके सुपुर्द किया गया तथा अन्य मोबाईल स्वामियों को थाना स्तर के माध्यम से मोबाईल उनके सुपुर्द किया जायेगा।
मोबाईल स्वामियों द्वारा जनपद चम्पावत पुलिस द्वारा तत्काल कार्य़वाही करते हुए मोबाईल बरामद कर सुपुर्द करने पर जनपद पुलिस की भूरि-भूरि प्रशंसा की गयी।
पुलिस टीम –
01- उ0नि0 लक्ष्मण सिंह थानाध्यक्ष बनबसा
02 -व०उ०नि सुरेंद्र सिंह कोरंगा वा उप नि कोतवाली टनकुर
03 -उ०नि मनीष खत्री प्रभारी मोबाइल रिकवरी सैल
04-कानि0 विनोद जोशी, सर्विंलांस सैल
05-कानि0 उमेद सिंह सामन्त, थाना बनबसा
06-कानि0 पवन कुमार, थाना टनकपुर



