आप को बता दे
अवैध मादक पदार्थ/शराब तस्करी में लिप्त 02 अभियुक्तो को दून पुलिस ने अलग-अलग थाना क्षेत्रो से किया गिरफ्तार
अभियुक्तों के कब्जे से 6.02 ग्राम स्मैक तथा 71 पव्वे अवैध अंग्रेजी शराब हुए बरामद
अभियुक्तों के विरूद्ध एनडीपीएस तथा आबकारी अधिनियम के अन्तर्गत अभियोग किये पंजीकृत
मा० मुख्यमंत्री उत्तराखंड के ड्रग्स फ्री देवभूमि 2025 के विजन को साकार करने के लिए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा सभी अधीनस्थों को अपने-अपने क्षेत्र में अवैध मादक पदार्थों/ नशा तस्करों को चिन्हित करते हुए उनके विरूद्ध कठोर वैधानिक कार्यवाही किये जाने के निर्देश निर्गत किये गये है, जिसके क्रम में दून पुलिस द्वारा की गई कार्यवाही का विवरण निम्नवत है :-
01: कोतवाली विकासनगर
06.02 ग्राम अवैध स्मैक के साथ 01 नशा तस्कर को गिरफ्तार, अभियुक्त नशा तस्करी मे पूर्व मे भी जा चुका है जेल।
पुलिस टीम द्वारा दिनांक 11-08-2024 को चैकिंग के दौरान अभियुक्त सोहेल पुत्र नासिर निवासी वार्ड न0 9 ढकरानी थाना विकासनगर देहरादून को ढकरानी नहर पटरी के पास से 06.02 ग्राम अवैध स्मैक के साथ गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के विरूद्ध धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट का अभियोग पंजीकृत किया गया है, अभियुक्त पूर्व में भी नशा तस्करी के अभियोग में जेल जा चुका है।
विवरण गिरफ्तार अभियुक्त:-
1- सोहेल पुत्र नासिर निवासी वार्ड न0 9 ढकरानी, थाना विकासनगर, देहरादून, उम्र 19 वर्ष
बरामदगी:-
अवैध स्मैक 06.02 ग्राम
आपराधिक इतिहास:-
मु0अ0सं0-323/2022 धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट
पुलिस टीम:
1- उ0नि0 सन्दीप पंवार
2- कानि0 अनिरुद्ध कुमार
3- कानि0 लोकेन्द्र सिह
02: कोतवाली ऋषिकेश:-
71 पव्वे अवैध अंग्रेजी शराब के साथ 01 अभियुक्त गिरफ्तार।

आज दिनांक: 12-08-2024 को ऋषिकेश पुलिस द्वारा गुमानीवाला फाटक नजदीक शिव मंदिर के पास से 01 अभियुक्त रविंद्र लाल आर्य पुत्र कमल दास आर्य निवासी शिव विहार कॉलोनी गली नंबर 1 गुमानीवाला उम्र 45 वर्ष को 71 पव्वे अंग्रेजी शराब सोलमेट की तस्करी करते हुये गिरफ्तार किया गया, अभियुक्त के विरुद्ध आबकारी अधिनियम के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया ।
विवरण गिरफ्तार अभियुक्त:-
रविंद्र लाल आर्य पुत्र कमल दास आर्य निवासी शिव विहार कॉलोनी गली नंबर 1 गुमानीवाला उम्र 45 वर्ष
बरामदगी:-
71 पव्वे अग्रेंजी शराब सोलमेट
पुलिस टीम
1- कानि01533 अभिषेक
2-कानि0 714 विकास



