मीडिया और विभिन्न प्रचार माध्यमों से जनता को सरल भाषा में
सरकार के कार्यों और योजनाओं की जानकारी दी जाए।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी
आप को बता दे
देहरादून स्थित सूचना निदेशालय का निरीक्षण कर विभागीय अधिकारियों की बैठक ली और उन्हें सूचना तंत्र को मजबूत बनाने एवं जनकल्याणकारी योजनाओं के व्यापक प्रचार-प्रसार हेतु प्रिंट,इलेक्ट्रानिक और सोशल मीडिया का अधिक से अधिक प्रयोग करने के निर्देश दिए।
सरकार और जनता के बीच समन्वय बनाने के लिए सरकार के चेहरे के रूप में सूचना विभाग की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। विभाग द्वारा सुनिश्चित किया जाए कि मीडिया और विभिन्न प्रचार माध्यमों से जनता को सरल भाषा में सरकार के कार्यों और योजनाओं की जानकारी दी जाए।

अधिकारियों को पत्रकार कल्याण कोष के लिए कॉर्पस फंड की धनराशि ₹05 करोड़ से बढ़ाकर ₹10 करोड़ करने के साथ ही पत्रकारों के लिए ग्रुप इंश्योरेंस लागू करने के संबंध में परीक्षण कराने के निर्देश दिये। तहसील स्तर तक पत्रकारों को मान्यता प्रदान करने के लिए भी व्यवस्था बनाने हेतु निर्देशित किया।




