आप को बता दे
चंदेश्वरवर नगर, चंद्रभागा क्षेत्र में निवासरत बाहरी व्यक्तियों/ किरायेदारों का किया सत्यापन’
किरायेदारों का सत्यापन न कराने वाले 72 मकान मालिकों का पुलिस एक्ट में चालान कर 07 लाख 20 हजार रूपये का किया जुर्माना
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा संधिक्त व्यक्तियों की तलाश हेतु सभी अधीनस्थों को अपने-अपने थाना क्षेत्र में निवासरत बाहरी व्यक्तियों/किराएदारों के सत्यापन हेतु नियमित रूप से अभियान चलाने के निर्देश दिये गए है, जिसके अनुपालन में जनपद के सभी थाना क्षेत्रों में लगातार सत्यापन/चैकिंग अभियान चलाया जा रहा है।

इसी क्रम में आज दिनांक 06/08/2024 को कोतवाली ऋषिकेश पुलिस द्वारा चंदेश्वरवर नगर तथा चंद्रभागा क्षेत्र में निवासरत बाहरी ब्यक्तियों एवं किरायेदारों के सत्यापन हेतु सत्यापन अभियान चलाया गया।
अभियान के दौरान किरायेदारों का सत्यापन न कराने वाले 72 मकान मालिकों के विरुद्ध पुलिस अधिनियम के अंतर्गत चालानी कार्यवाही करते हुए कुल 07 लाख 20 हजार रूपये का जुर्माना किया गया।




