आप को बता दे
जनपद पिथौरागढ़ पुलिस
ड्रिंक एण्ड ड्राइव में 01 वाहन चालक को गिरफ्तार कर वाहन किया सीज, चालक का डीएल होगा निरस्त
एस0पी0 पिथौरागढ़, के निर्देशन में जनपद पुलिस द्वारा सार्वजनिक स्थान पर शराब पीकर हुड़दंग करने/ लड़ाई-झगड़ा कर शांति एवं कानून व्यवस्था प्रभावित करने व ड्रिंग एण्ड ड्राइव वाले अराजक तत्वों के विरूद्ध लगातार सख्त कानूनी कार्यवाही की जा रही है।
जिस क्रम में विगत दिवस सी0ओ0 श्री परवेज अली के पर्यवेक्षण में जनपद पुलिस द्वारा ऐसे लोगों के विरूद्ध कार्यवाही करते हुए क्रमशः-
➡थानाध्यक्ष बलुवाकोट श्री मुनव्वर हुसैन द्वारा वाहन चैकिंग के दौरान शराब पीकर वाहन चलाने वाले वाहन चालक अमर सिंह निवासी ग्राम नयीबस्ती थाना बलुवाकोट पिथौरागढ़ को गिरफ्तार किया गया । चालक के डी0एल0 निरस्त करने हेतु परिवहन विभाग को प्रेषित किया जा रहा है ।

➡थानाध्यक्ष नाचनी मंगल सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा, ग्राम धामी फल्याटी में हरीश राम को अपने चाचा के साथ गाली गलौच व मारपीट कर लोक अवदूषण फैलाने के मामले में धारा 126/135/170 बी0एन0एस0एस0 के तहत गिरफ्तार किया गया ।
➡एस0एच0ओ0 कोतवाली पिथौरागढ राजेश यादव के नेतृत्व में हाईवे पैट्रोलिंग टीम अपर उ0नि0 भुवन सिंह, का0 हेमन्त पटवाल, हो0 गा0 रवि पाण्डे द्वारा ऐचोली क्षेत्र में शराब पीकर उत्पात मचाने पर यमुना दत्त निवासी निराड़ा ऐचोली को धारा 126/135/170 बी0एन0एस0एस0 के तहत गिरफ्तार किया गया ।
➡थानाध्यक्ष जाजरदेवल प्रकाश पाण्डे के नेतृत्व में अपर उ0नि0 कुबेर सिंह द्वारा आन सिंह निवासी जाजरदेवल को शान्ति व्यवस्था भंग करने के जुर्म में धारा 126/135/170 बी0एन0एस0एस0 के तहत गिरफ्तार किया गया ।
इसके अतिरिक्त जनपद पुलिस द्वारा सार्वजनिक स्थलों पर शराब पीकर हुड़दंग करने व ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने वाले कुल 90 लोगों के विरूद्ध कार्यवाही की गयी ।



