Wednesday, February 11, 2026
Google search engine
Homeउत्तराखंडबेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना के तहत राजकीय इण्टर कालेज किमतोली, कोतवाली...

बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना के तहत राजकीय इण्टर कालेज किमतोली, कोतवाली पंचेश्वर के स्कूली छात्र-छात्राओं को आत्मरक्षा के गुर सिखाये जाने हेतु लगया गया 07 दिवसीय आत्मरक्षा शिविर

आप को बता दे

आत्मरक्षा शिविर के अतिरिक्त स्कूली छात्र-छात्राओं को अन्य विषयो पर भी किया गया जागरूक
 अजय गणपति, पुलिस अधीक्षक चम्पावत के निर्देशानुसार तथा श्रीमान पुलिस उपाधीक्षक  चम्पावत/टनकपुर के पर्यवेक्षण में जनपद चम्पावत में बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजनांतर्गत स्कूली छात्र-छात्राओं को आत्मरक्षा के गुर सिखाये जाने हेतु प्रभारी महिला सैल तथा सभी थानाप्रभारियो को निर्देशित किया गया है।
उक्त के क्रम में म0उ0नि0 सुमन पन्त, प्रभारी महिला प्रकोष्ठ चम्पावत के नेतृत्व में जनपद चम्पावत के कोतवाल पंचेश्वर क्षेत्रान्तर्गत राजकीय इण्टर कालेज किमतोली के छात्र-छात्राओं को आत्मरक्षा के गुर सिखाये जाने हेतु 07 दिवसीय जुडो-कराटे आत्मरक्षा शिविर का आयोजन किया गया है। जिसमें श्री दीपक अधिकारी, जिला कराटे डू एसोशिएसन लोहाघाट द्वारा छात्र-छात्राओ को आत्मरक्षा का प्रशिक्षण दिया गया । उक्त
शिविर 07 दिवस तक जारी रहेगा।
इस अवसर पर म0उ0नि0 सुमन पन्त, प्रभारी महिला प्रकोष्ठ, चम्पावत द्वारा उपस्थित सभी स्कूली छात्र-छात्राओं को-
➡ वर्तमान समय में विभिन्न तरीको से हो रहे साईबर अपराधों के बारे में जागरूक करते हुए उनसे बचने के तरीको कें बारे मेंजागरूक किया गया। 
➡ मादक पदार्थों के सेवन से होने वाले दुष्प्रभावों के बारे में जागरूक करते हुऐ उनसे बचाव के तरीकों के बारें में जागरूक किया गया।
➡ यातायात के नियमों के बारें मे जानकारी देते हुए सदैव यातायात नियमों का पालन करने, दोपहिया वाहन में तीन सवारी न बैठाने, रैश ड्राईविंग नहीं करने, टैक्सी चालकों को सीट बेल्ट का प्रयोग करने, वाहन चलाते समय मोबाईल फोन का प्रयोग न करने, ओवर स्पीड/ओवर सवारी नहीं बैठाने और शराब पीकर वाहन न चलाने की अपील की गयी। साथ ही सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्तियों की हरसंभव सहायता करने हेतु प्रेरित किया गया
➡ महिला सम्बन्धी अपराधो के बारे मे जानकारी देते हुए उनसे बचने के तरीकों के बारे में तथा महिलाओं की सुरक्षा हेतु बनाये गये विभिन्न प्रकार के कानूनी प्राविधानों के बारें में जागरूक किया गया। साथ ही उत्तराखण्ड पुलिस द्वारा महिलाओं की सुरक्षा हेतु बनाये गये उत्तराखण्ड पुलिस एप व गौरा शक्ति एप के बारें में जागरूक कर उक्त एप को डाउनलोड करने की अपील की गयी तथा पुलिस सहायता न0-112, 9411112984 के बारे में भी जागरूक किया गया । 
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments