आप को बता दे
उ0नि0 ललित पाण्डेय, कोतवाली चम्पावत द्वारा किया गया राजकीय इण्टर कालेज, धौन के छात्र-छात्राओं को जागरूक
आज दिनांक 02.08.2024 को जनपद चम्पावत के कोतवाली चम्पावत क्षेत्रान्तर्गत उ0नि0 ललित पाण्डेय, कोतवाली चम्पावत द्वारा राजकीय इण्टर कालेज के छात्र-छात्राओं को-

➡ वर्तमान समय में विभिन्न तरीको से हो रहे साईबर अपराधों के बारे में जागरूक करते हुए उनसे बचने के तरीको कें बारे मेंजागरूक किया गया।
➡ मादक पदार्थों के सेवन से होने वाले दुष्प्रभावों के बारे में जागरूक करते हुऐ उनसे बचाव के तरीकों के बारें में जागरूक किया गया।
➡ यातायात के नियमों के बारें मे जानकारी देते हुए सदैव यातायात नियमों का पालन करने, दोपहिया वाहन में तीन सवारी न बैठाने, रैश ड्राईविंग नहीं करने, टैक्सी चालकों को सीट बेल्ट का प्रयोग करने, वाहन चलाते समय मोबाईल फोन का प्रयोग न करने, ओवर स्पीड/ओवर सवारी नहीं बैठाने और शराब पीकर वाहन न चलाने की अपील की गयी। साथ ही सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्तियों की हरसंभव सहायता करने हेतु प्रेरित किया गया
➡ महिला सम्बन्धी अपराधो के बारे मे जानकारी देते हुए उनसे बचने के तरीकों के बारे में तथा महिलाओं की सुरक्षा हेतु बनाये गये विभिन्न प्रकार के कानूनी प्राविधानों के बारें में जागरूक किया गया। साथ ही उत्तराखण्ड पुलिस द्वारा महिलाओं की सुरक्षा हेतु बनाये गये उत्तराखण्ड पुलिस एप व गौरा शक्ति एप के बारें में जागरूक कर उक्त एप को डाउनलोड करने की अपील की गयी तथा पुलिस सहायता न0-112, 9411112984 के बारे में भी जागरूक किया गया ।




