Wednesday, February 11, 2026
Google search engine
Homeउत्तराखंडअपने पड़ोसी से लड़ाई-झगड़ा कर शांति व्यवस्था भंग करने वाले व्यक्ति को...

अपने पड़ोसी से लड़ाई-झगड़ा कर शांति व्यवस्था भंग करने वाले व्यक्ति को थाना नाचनी पुलिस ने कराई हवालात की सैर

आप को बता दे

अपने पड़ोसी से लड़ाई-झगड़ा कर शांति व्यवस्था भंग करने वाले व्यक्ति को थाना नाचनी पुलिस ने कराई हवालात की सैर।

ट्रैफिक रूल तोड़ने व मिशन मर्यादा का उल्लंघन करने वाले 82 लोगों के विरूद्ध की गई कार्यवाही।

एस0पी0 पिथौरागढ़, रेखा यादव द्वारा जनपद क्षेत्रान्तर्गत शांति एवं कानून व्यवस्था प्रभावित करने वाले अराजक तत्वों एवं शराब पीकर वाहन चलाने व मिशन मर्यादा का उल्लंघन कर सार्वजनिक स्थान में लड़ाई-झगड़ा करने/ उत्पात मचाने वालों के विरूद्ध सख्त कानूनी कार्यवाही करने हेतु जनपद के समस्त थाना प्रभारियों को निर्देशित किया गया है।

जिस क्रम में सी0ओ0 पिथौरागढ़, परवेज अली के पर्यवेक्षण में जनपद पुलिस द्वारा यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले एवं सार्वजनिक स्थानों/ धार्मिक स्थलों पर उत्पात मचाने/ शांति भंग करने वाले कुल- 82 लोगों के विरूद्ध चालानी कार्यवाही की गयी।

इसके अतिरिक्त थानाध्यक्ष नाचनी, मंगल सिंह द्वारा थाने पर प्राप्त लड़ाई-झगड़े की सूचना पर त्वरित कार्यवाही करते हुए मौके पर जाकर अभियुक्त खुशाल सिंह मेहता पुत्र बहादुर सिंह मेहता, निवासी- मोडम थाना नाचनी जिला पिथौरागढ़ को अपने पड़ोसी के साथ लड़ाई-झगड़ा करने तथा मारने की धमकी देने के जुर्म में धारा- 126/135/170 भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता के तहत गिरफ्तार किया गया।

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments