Saturday, December 27, 2025
Google search engine
Homeउत्तराखंडनेपाल में सस्ता सोना दिलाने के नाम पर धोखाधड़ी करने वाले गैंग...

नेपाल में सस्ता सोना दिलाने के नाम पर धोखाधड़ी करने वाले गैंग के 02 सदस्यों को किया गया गिरफ्तार

आप को बता दे

  दिनांक 15.07.2024 को वादी मुकदमा कैद सिंह पुत्र स्व0 सन्त किशोर निवासी ग्राम गांधी गिधौर पोस्ट गौझरिया पटिया खटीमा जनपद उ0सि0नगर की तहरीरी सूचना के आधार पर थाना टनकपुर में मुकदमा अपराध संख्या 82/2024 धारा 323, 420, 506 भादवि बनाम क्रमशः 1. हरकेश मीना  2. सन्नी  3. छिन्दर कौर 4. परमजीत सिंह बावत अभियुक्तगण द्वारा सस्ता सोना दिलवाने के नाम पर वादी से धोखाधड़ी कर 3 लाख बीस हजार रुपये हड़प लेना व सन्नी नामक व्यक्ति द्वारा सोना दिखाकर वादी को साथ ले जाकर अन्य 02 साथियों के साथ ले जाकर वादी के साथ मारपीट कर जान से मारने की धमकी देने के सम्बन्ध में पंजीकृत कर विवेचना उ0नि0 ओम प्रकाश के सुपुर्द की गई। 
 पुलिस अधीक्षक चम्पावत द्वारा उक्त घटना का शीघ्र अनावरण करने हेतु निर्देश जारी किये गये। क्षेत्राधिकारी टनकपुर व प्रभारी निरीक्षक टनकपुर के निर्देशन में थाना टनकपुर से उक्त घटना के अनावरण हेतु पुलिस टीम गठित की गई उक्त पुलिस टीम द्वारा उक्त घटना के अनावरण हेतु अथक प्रयास करते हुए सर्विलांस की सहायता से उक्त घटना को अंजाम देने वाले गिरोह के 02 सदस्यों क्रमशः 1-  परमजीत सिंह उर्फ पम्मी पुत्र विशन सिंह निवासी ग्राम बिन्दुखेड़ा थाना रुद्रपुर जनपद उधमसिंह नगर 2- सोनू उर्फ सन्नी पुत्र कश्मीर सिंह निवासी ग्राम सरकड़ी थाना केलाखेड़ा जनपद उधमसिंह नगर को शारदा बैराज से पूर्व स्टोन क्रेशर तिराहा कूड़े के ढेर के पास से मुखबिर खास की सूचना पर वाहन आर्टिका कार संख्या यू0के0 06 बीसी 3466 के साथ गिरफ्तार किया गया। उक्त अभियुक्तगण नेपाल जाने की फिराक में थे। उक्त दोनों गिरफ्तार अभियुक्तगण शातिर किस्म के अपराधी हैं। जिनका आपराधिक इतिहास निम्नवत है-
आपराधिक इतिहास परमजीत सिंह उर्फ पम्मी पुत्र विशन सिंह निवासी बिन्दुखेड़ा रुद्रपुर (उ0सि0नगर) चालानी थाना रुद्रपुर जनपद उ0सि0नगर
1. मु0अ0सं0 272/1987 धारा328 भादवि
2. मु0अ0सं0  724/ 1989 धारा 147/148/149/307 भादवि
3. मु0अ0सं0   410/97 धारा 307 भादवि
4. मु0अ0सं0  492/97धारा  25 आर्म्स अधि0
5. मु0अ0सं0  414/97 धारा एनडीपीएस एक्ट
6. मु0अ0सं0  516/97 धारा 60 आबकारी अधि0
7. मु0अ0सं0  999/04 धारा 110 जी सीआरपीसी
8. मु0अ0सं0  318/04 धारा 147,323,506 भादवि
9. मु0अ0सं0  873/97 धारा ¾ गुण्डा अधि0
10. मु0अ0सं0  524/18धारा 307,323,504 भादवि
11. मु0अ0सं0  528/18 धारा 420,323,504,506,406 भादवि
12. मु0अ0सं0  01/19 धारा 25 आर्म्स अधि0
13. मु0अ0सं0  558/19धारा 420,406,323,504,506 भादवि
14. मु0अ0सं0  645/18 धारा 420 भादवि
अभियुक्त सोनू सिंह उर्फ सन्नी के विरुद्ध भी थाना केलाखेड़ा खटीमा नानकमत्ता में भी अभियोग पंजीकृत होने की जानकारी प्राप्त हुई है। जिसके सम्बन्ध में विस्तृत जानकारी की जा रही है। अभियुक्तगणों को आज दिनांक 21.07.2024 को रिमाण्ड हेतु माननीय न्यायालय के समक्ष पेश करवाया जा रहा है।
गिरफ्तारी में नियुक्त पुलिस टीम का विवरण-
1.योगेश उपाध्याय प्रभारी निरीक्षक थाना टनकपुर 
2.सुरेन्द्र सिंह कोरंगा वरिष्ठ उपनिरीक्षक 
3.ओम प्रकाश उ0नि0 / विवेचक 
4. हे0कानि0 एजाज अहमद
5. कानि0 गिरीश भट्ट (एसओजी)
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments