आप को बता दे
डायल 112 की सूचना पर थाना काण्डा पुलिस की त्वरित कार्यवाही
दिनांक 10/07/2024 को समय 21.30 बजे थाना काण्डा में डायल 112 के माध्यम से सूचना प्राप्त हुई की ग्राम सभा दिगोली तोक मचियाकोट में एक अज्ञात महिला एक बकरी के साथ अकेले रोड के किनारे पर बैठी है। उक्त सूचना पर कॉलर से संपर्क करने के पश्चात थाना कांडा पुलिस बल मौके पर गई तो उक्त अज्ञात महिला एक बकरी के साथ रोड के किनारे में बैठी थी जो मानसिक रूप से अस्वस्थ लग रही थी। बुजुर्ग महिला से नाम पता पूछा गया तो उनके द्वारा कोई जवाब नहीं दिया गया। जिस संबंध में थाना कांडा पुलिस बल द्वारा तत्परता से ग्राम प्रधान/ ग्राम प्रहरी के व्हाट्सएप ग्रुप में उक्त महिला की फोटो का प्रचार प्रसार किया गया तो नवीन सिंह पुत्र कुंवर सिंह निवासी जलमानी पोस्ट स्याकोट थाना कपकोट जिला बागेश्वर द्वारा बताया गया कि जिस फोटो का आप लोग व्हाट्सएप ग्रुप/सोशल मीडिया के माध्यम से प्रचार प्रसार कर रहे हैं वह मेरी माता जी श्रीमती लीला देवी हैं जो मानसिक रुप से अस्वस्थ हैं और घर से इधर-उधर चली जाती हैं। हमारे द्वारा माता जी की ढूंढ खोज की जा रही थी।
उक्त बुजुर्ग महिला को रात्रि का समय होने के कारण व सुरक्षा की दृष्टि से थाना कांडा लाया गया। थाना कांडा लाने के पश्चात उक्त महिला के पुत्र को बुलाकर सकुशल उनके पुत्र नवीन सिंह के सुपुर्द किया गया।
उक्त महिला के परिजनों द्वारा थाना कांडा पुलिस द्वारा तत्परता से की गई कार्यवाही की भूरि भूरि प्रशंसा कर जनपद पुलिस का आभार व्यक्त किया गया।



