Thursday, February 26, 2026
Google search engine
Homeउत्तराखंडकोतवाली धारचुला पुलिस ने दो गुमशुदा बालिकाओं को सूचना मिलने के चन्द...

कोतवाली धारचुला पुलिस ने दो गुमशुदा बालिकाओं को सूचना मिलने के चन्द घण्टों के अन्दर ही बरामद किया

आप को बता दे 

बालिकाओं को सकुशल उनके परिजनों से मिलाकर लौटाई चेहरे की मुस्कान 

 कोतवाली धारचुला क्षेत्रान्तर्गत दो बालिकाओं के परिजनों ने कोतवाली में सूचना दी कि उनकी पुत्री जिसमें एक की उम्र 15 वर्ष तथा दूसरी की उम्र 17 वर्ष है, घर से कहीं चली गयी हैं । कापी तलाश करने के पश्चात भी उनका कहीं पता नही चल पा रहा है । सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक पिथौरागढ़ द्वारा उक्त मामले को गम्भीरता से लेते हुए, इससे पहले कोई अप्रिय घटना घटित हो, उक्त बालिकाओं की तलाश हेतु सी0ओ0 पिथौरागढ़  परवेज अली के पर्यवेक्षण में पुलिस को तलाशी अभियान चलाने के निर्देश दिये । एस0एच0ओ0 धारचुला  विजेन्द्र शाह के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा कन्ट्रोल रूम के माध्यम से जनपद के समस्त एन्ट्री/ एग्जिट प्वाइन्टों पर मैसेज सर्कुलेट किया तथा नेपाल पुलिस से भी समन्वय स्थापित किया । कड़ी मशक्त के बात पुलिस टीम द्वारा सूचना मिलने के कुछ ही घण्टों के अन्दर उक्त दोनों बालिकाओं को धारचुला क्षेत्र से सकुशल बरामद कर उनके परिजनों के सुपुर्द किया । बालिकाओं के परिजनों द्वारा पुलिस टीम के त्वरित कार्यवाही की सराहना करते हुए आभार व्यक्त किया गया।

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments