Thursday, February 26, 2026
Google search engine
Homeउत्तराखंडरुद्रप्रयाग पुलिस ने 14 बोतल अवैध शराब के साथ 01 नेपाली व्यक्ति...

रुद्रप्रयाग पुलिस ने 14 बोतल अवैध शराब के साथ 01 नेपाली व्यक्ति को किया गिरफ्तार

आप को बता दे 

जनपद रुद्रप्रयाग में प्रचलित श्री केदारनाथ यात्रा के सफल संचालन हेतु पुलिस अधीक्षक रुद्रप्रयाग के निर्देशन में अवैध शराब व मादक पदार्थों की तस्करी को रोकने के लिए जनपद रुद्रप्रयाग पुलिस द्वारा सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। यात्रा व्यवस्थाओं के सकुशल संचालन के साथ ही जनपद पुलिस के स्तर से प्रभावी चैकिंग व मुखबिर तन्त्र विकसित करते हुए यात्रा की आड़ में शराब की तस्करी करने वालों के विरुद्ध वैधानिक कार्यवाही की जा रही है। इसी क्रम में कोतवाली सोनप्रयाग पुलिस ने अपने थाना क्षेत्रान्तर्गत चैकिंग के दौरान 01 नेपाली मूल के व्यक्ति को 14 बोतल मेकडॉवल्स व्हिस्की अवैध शराब के साथ गिरफ्तार किया है, जिसके विरुद्ध कोतवाली सोनप्रयाग पर आबकारी अधिनियम की सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक कार्यवाही की गयी है। 

अभियुक्त का विवरण

नेत्र बम, पुत्र जय बम, निवासी वार्ड न0 3 पलौता, जिला रूकम, नेपाल। हाल गौरीकुण्ड, जनपद रुद्रप्रयाग।

पुलिस टीम का विवरण

1- आरक्षी संदीप झिंक्वाण 

2- रिक्रूट आरक्षी सचिन                                                                                                                                        प्रचलित यात्रा काल में जनपद रुद्रप्रयाग पुलिस के स्तर से अब तक आबकारी अधिनियम के तहत कुल 52 अभियोग पंजीकृत कर 60 अभियुक्तों की गिरफ्तारी करते हुए 1382 बोतल शराब की बरामदगी की गयी है व बरामद शराब का अनुमानित मूल्य ₹ 8.30 लाख रहा है।

अवैध शराब तस्करी एवं नशे का कारोबार करने वालों के विरुद्ध जनपद रुद्रप्रयाग पुलिस की कार्यवाही निरन्तर जारी है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments