आप को बता दे
मा0 मुख्यमन्त्री उत्तराखण्ड सरकार द्वारा वर्ष 2025 तक उत्तराखण्ड प्रदेश को नशामुक्त उत्तराखण्ड बनाये जाने हेतु दिये गये निर्देशों के क्रम में एवं पुलिस अधीक्षक बागेश्वर अक्षय प्रहलाद कोंडे के निर्देशानुसार तथा क्षेत्राधिकारी बागेश्वर श्री अंकित कंडारी के पर्यवेक्षण में जनपद पुलिस द्वारा लगातार चैकिंग अभियान चलाया जा रहा है।

इसी क्रम में आज दिनांकः 07-07-2024 को थाना कपकोट पुलिस टीम द्वारा ग्राम बेडामझेडा में 5 नाली भांग की खेती एवं थाना बैजनाथ पुलिस ने डंगोली ग्वालदम रोड मैं 02 नाली बंजर भूमि पर उपजे भांग की खेती को नष्ट किया गया।

इसी क्रम में पुलिस टीम द्वारा स्थानीय ग्रामीणों को भविष्य में भांग की खेती न करने व नशे से होने वाले दुष्परिणामों से अवगत कराते हुए नशा मुक्ति अभियान में पुलिस का सहयोग करने की अपील की गई। साथ ही स्थानीय लोगों को दिनांकः 01-07-2024 से सम्पूर्ण भारत में लागू हुए व भारत सरकार द्वारा अधिनियमित नये आपराधिक कानूनों यथा- भारतीय न्याय संहिता 2023, भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता 2023 व भारतीय साक्ष्य अधिनियम-2023 की विस्तृत रुप से जानकारी देकर जागरुक करते हुए, वर्तमान में बढ़ रहे साइबर क्राइम/ऑनलाइन धोखाधड़ी /ठगी होने पर शीघ्र ही साइबर हैल्पलाइन नंबर- 1930, डायल 112, पर शिकायत दर्ज कराने के सम्बन्ध में जानकारी दी।
उक्त अभियान आगे भी जारी रहेगा।



