Saturday, December 27, 2025
Google search engine
Homeउत्तराखंडकेदारनाथ हेली सेवा के लिए चार दिन में ही टिकटों की बुकिंग...

केदारनाथ हेली सेवा के लिए चार दिन में ही टिकटों की बुकिंग फुल

अक्तूबर में केदारनाथ यात्रा के लिए चार दिन में ही हेली सेवा के टिकटों की बुकिंग फुल हो गई है। आईआरसीटीसी ने 27 सितंबर को हेली सेवा का बुकिंग पोर्टल खोला था। यात्रा का प्लान बना चुके कई यात्रियों को हेलिकॉप्टर के टिकट नहीं मिल रहे हैं।

हेलिकॉप्टर से केदारनाथ जाने के लिए टिकटों की मारामारी है। आईआरसीटीसी ने 1 से 31 अक्तूबर की यात्रा के लिए हेली सेवा के टिकटों की बुकिंग शुरू की थी। हेलिकॉप्टर की इतनी मांग है कि चार दिन में ही बुकिंग फुल हो चुकी है। गुप्तकाशी, सिरसी और फाटा से आठ कंपनियां हेली सेवा का संचालन कर रही है। 27 सितंबर को पहले दिन ही 15 हजार टिकटों की बुकिंग हुई थी।

उत्तराखंड नागरिक उड्डयन विकास प्राधिकरण के सीईओ सी. रविशंकर ने बताया कि 31 अक्तूबर तक केदारनाथ हेली सेवा की बुकिंग फुल हो चुकी है। जिन यात्रियों ने हेली सेवा के टिकटों की बुकिंग की है और अंतिम समय में उनका टिकट रद्द होने पर दूसरे यात्रियों को उपलब्ध कराया जाएगा।

ये है किराया

हेलीपैड                                                 किराया (प्रति यात्री आने-जाने का)

यह भी पढ़ें 👉  Uttarkashi Avalanche: एक साल बाद मिला प्रशिक्षु पर्वतारोही, शव को देख बिलख पड़े परिजन, नम आंखों से दी अंतिम विदाई

सिरसी से केदारनाथ                             5498 रुपये

फाटा से केदारनाथ                               5500

गुप्तकाशी से केदारनाथ                          7740

 

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments