पुरोला नगरपालिका में भ्रष्टाचार का महाखेल लाखों का बजट कागजों में दफन नगरपालिका अध्यक्ष बिहारी लाल शाह पर लगे गंभीर आरोप

पुरोला/उत्तरकाशी | सोमवार 06 जुलाई 2026
नगर पालिका परिषद पुरोला में भ्रष्टाचार के गंभीर मामले सामने आए हैं। समाज सेवक अमित नोडियाल ने

वर्तमान नगरपालिका अध्यक्ष बिहारी लाल शाह के कार्यकाल में करीब 90 से 92 लाख रुपये के घोटाले का आरोप लगाया है।
गबन का तरीका
मामले की गंभीरता को देखते हुए यह आरोप लगाया गया है कि नगरपालिका में बड़े पैमाने पर वित्तीय अनियमितता की गई है। इसमें एक ही मार्ग को बार-बार कागजों में दिखाकर और उस पर बार-बार काम होना दर्शाकर अलग-अलग समय पर सरकारी धन का भारी गबन किया गया है।
आंदोलन की चेतावनी
इस पूरे मामले में समाज सेवक बी.एस. नोडियाल
ने कड़ा रुख अपनाते हुए चेतावनी दी है कि यदि 15 दिनों के भीतर इस पूरे घोटाले की जांच और उचित कार्रवाई नहीं होती है तो वे पुरोला नगरपालिका परिसर में ही धरने पर बैठेंगे।




