आप को बता दे
बागेश्वर
फायर टीम गरुड़ द्वारा गरुड़ क्षेत्रांतर्गत स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों का अग्नि सुरक्षा के दृष्टिकोण से किया फायर रिस्क निरीक्षण।

चंद्रशेखर घोडके पुलिस अधीक्षक, बागेश्वर के निर्देशन में आज दि०-28.05.2025 को फायर टीम गरुड़ द्वारा गरुड़ क्षेत्रांतर्गत स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में स्थापित प्राथमिक अग्निशमन उपकरणों तथा अन्य अग्नि सुरक्षा व्यवस्था का अग्नि सुरक्षा के दृष्टिकोण से निरीक्षण किया गया। उपस्थित स्टाफ को जागरूकता अभियान के तहत अग्निशमन उपकरणों के बारे में जानकारी दी गई तथा विभिन्न प्रकार के उपकरणों से विभिन्न प्रकार के आग को बुझाने एवं उपकरणों के संचालन तथा रख रखाव के बारे में बाताया गया।
उक्त अभियान आगे भी जारी रहेगा।



