आप को बता दे
लड़ाई-झगड़ा कर शांति भंग करने वाले 02 व्यक्तियों को कोतवाली धारचूला पुलिस ने किया गिरफ्तार
प्रभारी निरीक्षक कोतवाली धारचूला विजेंद्र शाह के नेतृत्व में उपनिरीक्षक योगेश कुमार द्वारा धारचूला क्षेत्र में लड़ाई-झगड़ा कर लोक शांति भंग करने वाले पीयूष गुंजियाल, निवासी धारचूला, को बीएनएसएस की धारा 170 के अंतर्गत गिरफ्तार किया गया।
इसी क्रम में ग्वालगांव, धारचूला निवासी पुष्कर सिंह द्वारा अपनी पत्नी के साथ मारपीट की जा रही थी, जिसे मौके पर एसएसआई आम्बी राम आर्य द्वारा समझाने का प्रयास किया गया, परंतु वह नहीं माना। इसके पश्चात पुष्कर सिंह को भी बीएनएसएस की धारा 170 के अंतर्गत गिरफ्तार किया गया।




