आप को बता दे
गंगोत्री धाम में पुलिस उपाधीक्षक ने जवानों को सुव्यवस्थित यात्रा व्यवस्थाओं को लेकर किया ब्रीफ
पुलिस उपाधीक्षक रविकान्त सेमवाल द्वारा आज दिनांक 26.05.2025 को गंगोत्री धाम पर चारधाम यात्रा ड्यूटी में नियुक्त फोर्स को ब्रीफ कर सुव्यवस्थित यात्रा के निर्देश दिये गये। उनके द्वारा सभी को अनुशासित रहते हुये अच्छी व साफ-सुथरी वर्दी धारण करने, श्रद्धालुओं से मृदु व्यवहार करने, धाम पर श्रद्धालुओं को कतारबद्ध एवं व्यवस्थित तरीके से दर्शन करवाने के साथ ही घाटों पर अलर्ट रहने के निर्देश दिये गये। नदी का जलस्तर बढने पर सभी श्रद्धालुओं को लाउडहेलर के माध्यम से सचेत करने की हिदायत तथा जेब कतरों व उठाईगिरों पर पैनी नजर रखने के निर्देश दिये गये। पार्किंग स्थलों पर वाहनों को सुव्यवस्थित तरीके से पार्क करवाने एवं यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाये रखने के निर्देश दिये गये।



