आप को बता दे
बागेश्वर
CO कपकोट द्वारा थाना कांडा का आकस्मिक निरीक्षण कर परखी व्यवस्थाएं एवं संबंधित को दिये आवश्यक दिशा-निर्देश।

आज दिंनांक 25/05/2025 को मनीष शर्मा, पुलिस उपाधीक्षक कपकोट, द्वारा थाना कांडा का आकस्मिक निरीक्षण किया गया।

✅सर्वप्रथम द्वारा थाना परिसर का निरीक्षण करते हुए थाना कार्यालय, भोजनालय, बैरिक, भवन आदि का मुआयना कर कार्यालय के समस्त रजिस्टरों को चैक किया गया सभी रजिस्टरों का रखरखाव/कार्य सही पाया गया।
✅ मालखाने का निरीक्षण किया गया जिसमें पंजीकृत अभियोगों में मालों के निस्तारण हेतु निर्देशित किया गया।
✅ थाना क्षेत्र में अधिक से अधिक जन जागरुकता अभियान चलाकर लोगों को जागरूक करने के निर्देश दिए गए।
✅ थाना कार्यालय, मैस, थाना परिसर आदि में उच्चकोटि की साफ सफाई रखने हेतु निर्देशित किया गया।
✅सभी अधि0/कर्म0गणों को मेहनत, लगन व सतर्कता से ड्यूटी करने हेतु निर्देशित किया गया।
✅थाना कार्यालय में सीसीटीएनएस मे अपराध संबंधित आंकड़ों को शत- प्रतिशत ऑनलाइन भरने हेतु निर्देशित किया गया
✅ थाने में नियुक्त पुलिस बल को सतर्क होकर प्रभावी चेकिंग कर अवैध रूप से मादक पदार्थो की तस्करी व बिक्री करने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध वैधानिक करवाई करने हेतु निर्देशित किया गया।
✅ पुलिस उपाधीक्षक महोदय द्वारा थाना कांडा के निर्मित हो रहे भवन का निरीक्षण करते हुए संबंधित को आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये।

बाद निरीक्षण के द्वारा उपस्थित कर्मचारियों का सम्मेलन लेकर उनकी समस्याओं (विभागीय, पारिवारिक, स्वास्थ्य सम्बन्धी इत्यादि) के बारे में पूछा गया ।



