आप को बता दे
CO उत्तरकाशी द्वारा NEET परीक्षा केंद्र का किया गया भौतिक निरीक्षण

NEET परीक्षा को सकुशल एवं पारदर्शी तरीके से सम्पन्न करवाने हेतु पुलिस अधीक्षक उत्तरकाशी के निर्देशन में आज 03 मई 2025 को उत्तरकाशी पुलिस की टीम द्वारा परीक्षा केंद्र का निरीक्षण कर सुरक्षा एवं पुलिस व्यवस्था का जायजा लिया गया। पुलिस उपाधीक्षक जनक सिंह पंवार व प्रभारी निरीक्षक कोतवाली उत्तरकाशी भावना कैन्थोला द्वारा पुलिस टीम के साथ परीक्षा केंन्द्र पी0एम0 श्री केंद्रीय विद्यालय मनेरा उत्तरकाशी में जाकर केंद्र प्रभारी/प्रधानाचार्य के साथ समन्वय स्थापित कर व्यवस्थाओं का भौतिक निरीक्षण किया गया।अभ्यर्थियों को निर्धारित समय पर ही परीक्षा कक्ष में प्रवेश करने संबंधी जरूरी हिदायत दी गई।
सुरक्षा के दृष्टिगत परीक्षा केंद्र के आस-पास के क्षेत्र को भी चेक किया गया।

परीक्षा को पारदर्शी एवं सकुशल सम्पन्न करवाने के लिए परीक्षा केन्द्र पर पर्याप्त मात्रा में पुलिस बल नियुक्त किया गया है।



