Thursday, February 12, 2026
Google search engine
Homeउत्तराखंडचम्पावत में घोटाले के मामले में गहन जांच के लिए S.I.T. टीम...

चम्पावत में घोटाले के मामले में गहन जांच के लिए S.I.T. टीम गठित, दोषियों को सख्त सजा का संभावनात्मक निर्देश।

आप को बता दे

जनपद चम्पावत

थाना पाटी क्षेत्रान्तर्गत बहुउद्देशीय साधन सहकारी समिति दुबड में 81,08,948/-00 का घोटाला मामले मे विवेचना के सफल निस्तारण हेतु किया गया एस0आई0टी0 टीम का गठन

जनपद चम्पावत के थाना पाटी क्षेत्रांन्तर्गत बहुउद्देशीय साधन सहकारी समिति दुबड चम्पावत पाटी में एक व्यक्ति वर्ष 2012 से मई 2024 तक सचिव के पद पर तैनात था। उस दौरान उक्त सचिव द्वारा किसानों के खातों में गडबडी की गई जिसकी शिकायत किसानों द्वारा की गई थी।

उक्त के क्रम मे जाँच समिति के सदस्य अनिल जोशी सहायक विकास अधिकारी विकासखण्ड पाटी की तहरीर व जाँच रिपोर्ट के आधार पर थाना पाटी में मुकदमा अपराध संख्या 10/2025 धारा-316,318,336,338 BNS बनाम निलम्बित सचिव पंजीकृत किया गया । थानाध्यक्ष पाटी के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए दिनांक 28.04.2025 को उपरोक्त अभियोग के वांछित आरोपी निलम्बित सचिव को पाटी क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया।

अभियोग मे विवेचना के सफल निस्तारण हेतु किया गया एसआईटी टीम का गठन

आज दिनांक 03.05.2025 को अजय गणपति पुलिस अधीक्षकचंपावत द्वारा थाना पाटी में उक्त अभियोग से संबंधित विवेचना की समीक्षा की गई । मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक महोदय चंपावत द्वारा उक्त प्रकरण में लोगों को त्वरित न्याय दिलाने, दोषियों को दंड दिलाने तथा विवेचना में सही तथ्य प्रकाश में लाए जाने हेतु क्षेत्राधिकारी महोदय चंपावत के निकट पर्यवेक्षण में ओम प्रकाश, थानाध्यक्ष थाना पाटी, कमलेश भट्ट, थानाध्यक्ष रीठा साहिब एवं उप निरीक्षक कुंदन सिंह, थाना लोहाघाट के नेत्रत्व मे S.I.T. टीम का गठन किया गया है। साथ ही गठित टीम को उक्त प्रकरण में गहनता से विवेचना करते हुए सही तथ्यों / साक्ष्यों को प्रकाश में लाते हुए दोषियों को सजा दिलाए जाने हेतु निर्देशित किया गया है।

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments