आप को बता दे
बागेश्वर पुलिस।
पुलिस उपाधीक्षक बागेश्वर ने कैरियर काउंसलिंग कार्यक्रम के तहत छात्र-छात्राओं को साइबर अपराध, महिला अपराध व नशे के दुष्प्रभावों तथा यातायात नियमों की आवश्यक जानकारी देकर किया जागरुक।

आज दिनांक 03.05.2025 को पुलिस कार्यालय बागेश्वर में आये महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास विभाग द्वारा बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ योजनान्तर्गत ‘मेरा सपना, मेरा लक्ष्य’ कार्यक्रम के तहत रा0इ0का0 धैना की 30 छात्राओं को पुलिस उपाधीक्षक बागेश्वर अजय शाह द्वारा कैरियर परामर्श एवं मागदर्शन प्रदान किया गया। इस कार्यक्रम में छात्राओं द्वारा अपने सपने व लक्ष्य के बारे में बताया, पुलिस उपाधीक्षक द्वारा छात्राओं को लक्ष्य निर्धारित कर, लक्ष्य को हासिल करने हेतु कड़ी मेहनत करने का सुझाव दिया। तत्पश्चात सभी छात्राओं को पुलिस उपाधीक्षक महोदय द्वारा बढ़ते अपराधो से बचाव के बारे में जागरुक किया गया जिसमें यातायात नियमों, उत्तराखण्ड पुलिस एप, गौरा शक्ति, साईबर अपराधों से बचाव, समाज में बढ़ रहे बच्चों व महिलाओं के प्रति होने वाले अपराधों, मानव तस्करी, जबरन मजदूरी, बाल विवाह कराना, बाल श्रम, भिक्षा वृत्ति आदि अन्य अपराधों के सम्बन्ध में जानकारी दी गई ।
उक्त कार्यक्रम में महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास विभाग के अधि0/कर्म0, रा0इ0का0 धैना के प्रधानाचार्य सहित रा0इ0का0 धैना की छात्राओं द्वारा प्रतिभाग किया गया।



