आप को बता दे
जनपद चम्पावत
कोतवाली चम्पावत क्षेत्रान्तर्गत नदी-नालों में सफाई व्यवस्था बनाये रखने हेतु किया गया स्थानीय लोगों को जागरूक
मा0 उच्च न्यायालय उत्तराखण्ड के आदेशों के क्रम में अजय गणपति, पुलिस अधीक्षक चम्पावत के निर्देशानुसार तथा पुलिस उपाधीक्षक चम्पावत/टनकपुर के पर्यवेक्षण में जनपद चम्पावत में नदी-नालों एवं जल स्रोतो में सफाई व्यवस्था बनाये रखने, कूड़ा करकट नही डालने के सम्बन्ध में लोगों को जागरूक किये जाने हेतु सभी थाना प्रभारियों को निर्देशित किया गया है।

उक्त के क्रम में आज दिनांक 02.05.2025 को जनपद चम्पावत के कोतवाली चम्पावत क्षेत्रान्तर्गत श्री बची सिंह बिष्ट, प्रभारी कोतवाली चम्पावत द्वारा कोतवाली चम्पावत क्षेत्रान्तर्गत बिसौन, मुडियानी, कोल्ड स्टोर, मछली पालन वाले क्षेत्र तथा चम्पावत क्षेत्र में पड़ने वाले नदी –नालों का निरीक्षण किया गया।
इस दौरान स्थानीय लोगों को नदी-नालों की महत्वता के बारें में जागरूक करते हुए नदी-नालो में सफाई व्यवस्था बनाये रखने, नदी नालों में कूड़ा करकट नही डालने, बाहरी व्यक्तियों द्वारा यदि नदि-नालों में गन्दगी की जाती है तो उसकी रोकथाम किये जाने हेतु प्रेरित किया गया।




